🔴 BREAKING NEWS
Loading...

क्या है 'फॉल्स फ्लैग' अभियान जिसकी आशंका जताई जा रही है...

पूर्वी यूक्रेन में बढ़ते संघर्ष के बीच ब्रिटेन और अमेरिका ने संदेह जताया है कि रूस "फॉल्स फ्लैग" हमले की योजना बना रहा है ताकि वो आक्रमण कर करे और इसके लिए दूसरों पर दोष मढ़ सके.

समाचार एजेंसी एएफ़पी के अनुसार अमेरिका ने चेतावनी दी है कि रूस जानबूझकर "फॉल्स फ्लैग अभियान" को अंजाम दे सकता है जिससे यूरोप में विश्व युद्ध द्वितीय के बाद के सबसे बड़े सैन्य संघर्ष के शुरू होने का ख़तरा है.

फॉल्स फ्लैग किसी ऐसी राजनीतिक या सैन्य कार्रवाई को कहा जाता है जो अपने प्रतिद्वंद्वियों को इसके लिए दोषी ठहराए जाने की मंशा से की जाती है.

नेटो के प्रमुख जेन्स स्टोल्टनबर्ग ने म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में कहा है कि सैन्य युद्धआभ्यास के नाम पर रूस जिस तरह बड़ी संख्या में सौनिकों और सैन्य साजोसामान यूक्रेन से सटी सीमा पर जमा कर रहा है, वो युद्धाभ्यास के हिसाब से कहीं अधिक है.

दूसरी ओर रूस समर्थित अलगाववादी पहले ही यूक्रेन की सेना पर संदिग्ध हमले करने का आरोप लगा चुके हैं और अब ये कब्ज़े वाले इलाके से लोगों को निकलने की अपील कर रहे हैं.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar