🔴 BREAKING NEWS
Loading...

टैक्सी ड्राईवर ने की पत्नी की हत्या....पुलिस कर्मी थी पत्नी..


फरीदाबाद सेक्टर-31 स्थित पुलिस लाइन आवास में एक व्यक्ति ने मंगलवार रात हरियाणा पुलिस में हेड कांस्टेबल पत्नी की गला दबाकर हत्या करने के बाद फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना का खुलासा बुधवार सुबह तब हुआ जब दूधिया घर पहुंचा। इसके बाद पुलिस खिड़की का शीशा तोड़ कमरे में दाखिल हुई और शवों को बाहर निकाला।

प्रारंभिक जांच के बाद घटना के पीछे पति की जॉब को लेकर कहासुनी बताई जा रही है। फिलहाल सेक्टर 31 थाना पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

रेवाड़ी जिले के थाना जाटुसाना स्थित बालधन निवासी हेड कांस्टेबल सरोज की शादी महेंद्रगढ़ के नानगवास निवासी धर्मेंद्र के साथ वर्ष 2005 में हुई थी। शादी के पांच साल बाद वर्ष 2010 में सरोज हरियाणा पुलिस में सिपाही भर्ती हुई थी और वर्ष 2018 में हेड कांस्टेबल के पद पर प्रोन्नत हुई। फिलहाल वह एनआईटी महिला थाने में तैनात थीं।

सरोज का पति धर्मेंद्र बतौर टैक्सी अपनी गाड़ी चलाता था। दोनों का14 साल का एक बेटा भी है। वह मंगलवार शाम ट्यूशन गया हुआ था और रात में पड़ोसी के घर सो गया था। सुबह दूधिये ने आकर घंटी बजाई, लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला। उसने इसकी जानकारी पड़ोसी पुलिसकर्मियों को दी।

उन्होंने खिड़की से झांक कर देखा तो सरोज बेड पर पड़ी थी और धर्मेंद्र का शव फंदे से लटका था। डीसीपी, एसीपी, क्राइम ब्रांच समेत आला अधिकारी और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

सूचना पर बेटे के अलावा सरोज के ससुराल और मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि सरोज का अंतिम संस्कार उसके ससुराल में किया जाएगा। अंतिम सलामी के लिए यहां से सिपाही भेजे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar