🔴 BREAKING NEWS
Loading...

Russia-Ukraine war : यूक्रेन कर रहा दावा हमने भी मार गिराए 5 रुसी फाइटर प्लेन और एक हेलीकॉप्टर..

राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन में सैन्य कार्रवाई के आदेश दे दिए हैं। पुतिन ने कहा है कि अगर यूक्रेन पीछे नहीं हटता है तो जंग होकर रहेगी। पुतिन ने यूक्रेनी सेना को धमकी देते हुए कहा कि जल्द से जल्द हथियार डाल दें नहीं तो युद्ध को टाला नहीं जा सकता है। पुतिन ने आगे कहा कि अगर कोई दूसरा देश बीच में आता है तो उसके खिलाफ भी जवाबी कार्रवाई होगी।

तेजी से बदलती स्थिति पर हमारी नजर: भारत
यूक्रेन-रूस संकट को लेकर समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बड़ी जानकारी दी है। इसके मुताबिक भारतीय विदेश मंत्रालय ने जानकारी देते हुए कहा है कि हम तेजी से बदलती स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं। भारतीयों, खासकर छात्रों की सुरक्षा पर ध्यान दिया जा रहा है। विदेश मंत्रालय के नियंत्रण कक्ष का विस्तार किया जा रहा है और इसे 24x7 आधार पर चालू किया जा रहा है।

अब यूक्रेन ने किया पलटवार
यूक्रेन की सेना ने दावा किया है कि उसने लुहान्स्क क्षेत्र में पांच रूसी विमानों और एक रूसी हेलीकॉप्टर को मार गिराया गया है। समाचार एजेंस रॉयटर्स ने इसकी जानकारी दी है।

रूस हुआ और आक्रामक
रूसी राष्ट्रपति पुतिन द्वारा सैन्य कार्रवाई के आदेश के बाद से रूस यूक्रेन के खिलाफ और ज्यादा हमलावर हो गया है। ताजा जानकारी के अनुसार रूस की सेना ने जानकारी दी है कि उसने यूक्रेन के सैन्य और हवाई अड्डों को निशाना बनाकर तबाह कर दिया है।

बीच रास्ते से दिल्ली लौटी एयरइंडिया की फ्लाइट
यूक्रेन द्वारा देश के भीतर नागरिक विमानों की उड़ानों को प्रतिबंधित करने के बाद एयर इंडिया की फ्लाइट को बीच रास्ते से वापस दिल्ली लौट गई।

यूक्रेन में 'मार्शल' लॉ का एलान
रूसी हमले के बीच यूक्रेन में 'मार्शल' लॉ का एलान कर दिया गया है। वहीं एहतियातन कीव एयरपोर्ट को खाली करवाया जा रहा है। समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक राजधानी कीव समेत कई जगह धमाके हो रहे हैं।

कीव एयरपोर्ट को खाली करवाया जा रहा
रूसी द्वारा हमले शुरू करने के बाद यूक्रेन सरकार ने कीव एयरपोर्ट को खाली करवाना शुरू कर दिया है।

कीव-खारकीव समेत कई यूक्रेनी शहरों में मिसाइल से हमला
रूस ने कीव-खारकीव समेत कई यूक्रेनी शहरों में मिसाइल से हमला शुरू कर दिया है। स्थिति भयावह होती जा रही है।

यूक्रेन को नरसंहार से मुक्त करना है: रूस
संयुक्त राष्ट्र में रूस के प्रतिनिधि ने कहा कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा घोषित विशेष अभियान यूक्रेन के लोगों की रक्षा के लिए हैं, जो वर्षों से पीड़ित हैं। हमारा लक्ष्य यूक्रेन को नरसंहार से मुक्त करना है। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुच्छेद 51 के अनुरूप निर्णय लिया गया है हम यूक्रेन में स्थिति का विश्लेषण करेंगे।

यूक्रेन के पूर्वी बंदरगाह शहर मारियुपोल में शक्तिशाली विस्फोट
रूस द्वारा जंग के एलान के बाद यूक्रेन के पूर्वी बंदरगाह शहर मारियुपोल में शक्तिशाली विस्फोटों की आवाज सुनी गई।

यूक्रेन अपना बचाव करेगा और जीतेगा: विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा
यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने कहा है कि यूक्रेन अपना बचाव करेगा और जीतेगा। पुतिन ने अभी-अभी यूक्रेन पर पूर्ण पैमाने पर आक्रमण शुरू किया है। यूक्रेन के शांतिपूर्ण शहरों पर हमले हो रहे हैं। यह आक्रामकता का युद्ध है। दुनिया पुतिन को रोक सकती है और उसे भी करना चाहिए। अब कार्रवाई करने का समय है।

यूक्रेन की राजधानी कीव में जोरदार धमाका
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के यूक्रेन में 'मिलिट्री ऑपरेशन' की घोषणा के बाद यूक्रेन की राजधानी कीव में एक धमाका सुना गया है।

कोई देश बीच में न आए, नहीं तो अंजाम बुरा होगा: पुतिन
रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा है कि जो कोई भी हमारे देश और हमारे लोगों के लिए खतरे पैदा करने की कोशिश करता है, उसे पता होना चाहिए कि रूस की प्रतिक्रिया तत्काल होगी और आपको ऐसे परिणामों की ओर ले जाएगी जैसा आपने अपने इतिहास में पहले कभी अनुभव नहीं किया है।

हम तत्काल युद्ध टालने की अपील करते हैं: भारतरूस-यूक्रेन विवाद पर संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टी.एस. तिरुमूर्ति ने कहा कि हम तत्काल युद्ध टालने की अपील करते हैं, स्थिति एक बड़े संकट में तब्दील होने के कगार पर है। अगर इसे सावधानी से नहीं संभाला जाता तो यह सुरक्षा को कमजोर कर सकता है। सभी पक्षों की सुरक्षा को ध्यान में रखा जाना चाहिए।

रूस-यूक्रेन विवाद के बीच जो देश आएगा उसके खिलाफ भी कार्रवाई
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के रूसी ऑपरेशन में हस्तक्षेप करने वाले देश के खिलाफ भी जवाबी कार्रवाई का संकल्प लिया है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar