IPL 2022 Mega Auction Bengaluru Day 2 Live News Updates: आज आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन का दूसरा दिन है। दोपहर 12 बजे से एक बार फिर खिलाड़ियों की नीलामी शुरू हो चुकी है। आज कई कैप्ड और अनकैप्ड खिलाड़ियों पर बोली लगाई जा रही है। आज तेजी से सभी खिलाड़ियों की नीलामी हो रही है। इंग्लैंड के लियाम लिविंगस्टोन दूसरे दिन अभी तक के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। उन्हें पंजाब ने 11.50 करोड़ रुपये में खरीदा।
IPL Auction 2022: यश धुल को दिल्ली ने खरीदाभारत को अंडर-19 विश्व कप 2022 का खिताब जिताने वाले कप्तान यश धुल को दिल्ली कैपिटल्स ने 50 लाख रुपये में खरीदा। यश धुल का विश्व कप में शानदार प्रदर्शन रहा था। यश धुल दिल्ली के ही रहने वाले भी हैं।
IPL Auction 2022: रिपल पटेल को दिल्ली ने खरीदारिपल पटेल को दिल्ली कैपिटल्स ने 20 लाख रुपये में खरीदा।
IPL Auction 2022: ललित यादव को दिल्ली ने खरीदाअनकैप्ड ऑलराउंडर्स पर अब बोली लग रही है। लिस्ट में पहले ललित यादव आए हैं। उन पर बोली लग रही है। ललित यादव को दिल्ली कैपिटल्स ने 65 लाख रुपये में खरीदा। पिछले सीजन में भी ललित इसी टीम से खेले थे।
IPL Auction Live Updates: अंडर-19 विश्व कप जिताने वाले कप्तान यश धुल को दिल्ली ने 50 लाख में खरीदा, उनादकट 1.30 करोड़ में बिके
खास बातेंIPL 2022 Mega Auction Bengaluru Day 2 Live News Updates: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन का दूसरा दिन है। दोपहर 12 बजे से एक बार फिर खिलाड़ियों की नीलामी शुरू हो चुकी है। आज कई कैप्ड और अनकैप्ड खिलाड़ियों पर बोली लगाई जा रही है। आज तेजी से सभी खिलाड़ियों की नीलामी हो रही है। इंग्लैंड के लियाम लिविंगस्टोन दूसरे दिन अभी तक के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। उन्हें पंजाब ने 11.50 करोड़ रुपये में खरीदा।
IPL Auction 2022: यश धुल को दिल्ली ने खरीदाभारत को अंडर-19 विश्व कप 2022 का खिताब जिताने वाले कप्तान यश धुल को दिल्ली कैपिटल्स ने 50 लाख रुपये में खरीदा। यश धुल का विश्व कप में शानदार प्रदर्शन रहा था। यश धुल दिल्ली के ही रहने वाले भी हैं।
IPL Auction 2022: रिपल पटेल को दिल्ली ने खरीदारिपल पटेल को दिल्ली कैपिटल्स ने 20 लाख रुपये में खरीदा।
IPL Auction 2022: ललित यादव को दिल्ली ने खरीदाअनकैप्ड ऑलराउंडर्स पर अब बोली लग रही है। लिस्ट में पहले ललित यादव आए हैं। उन पर बोली लग रही है। ललित यादव को दिल्ली कैपिटल्स ने 65 लाख रुपये में खरीदा। पिछले सीजन में भी ललित इसी टीम से खेले थे।
IPL Auction Live: अब तक कुल मिलाकर 96 खिलाड़ी बिकेअब तक कुल मिलाकर 142 खिलाड़ी नीलामी में उतरे। इनमें से 97 खिलाड़ी पहले दिन और दूसरे दिन अब तक 45 खिलाड़ी नीलामी में उतरे हैं। बोली लगा रही 10 फ्रेंचाइजियों ने दोनों दिनों को मिलाकर अब तक 96 खिलाड़ियों को खरीदा है। पहले दिन 74 खिलाड़ी बिके थे और दूसरे दिन अब तक 22 खिलाड़ी बिके हैं।
दूसरे दिन इंग्लैंड के ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टन 10 से ज्यादा करोड़ में बिकने वाले पहले खिलाड़ी बने। उनको खरीदने के लिए पंजाब और हैदराबाद के बीच जबर्दस्त टक्कर देखने को मिली। आखिर में पंजाब ने बाजी मारते हुए लिविंगस्टोन को 11.50 करोड़ रुपये में खरीदा। वहीं, ईशांत शर्मा, जेम्स नीशम, चेतेश्वर पुजारा, एरॉन फिंच, सौरभ तिवारी, इयोन मॉर्गन, मार्नस लाबुशेन, डेविड मलान जैसे कई दिग्गज नहीं बिके।
स्पिन ऑलराउंडर कृष्णप्पा गौतम को लखनऊ ने 90 लाख में खरीदा। पिछली नीलामी में गौतम सबसे महंगे अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी बने थे। उन्हें चेन्नई ने 9.25 करोड़ में खरीदा था। इस बार उनकी कीमत में दस गुना से ज्यादा की कमी आई है। 2021 आईपीेएल की खोज चेतन साकरियो को दिल्ली ने 4.20 करोड़ रुपये में खरीदा
IPL Auction 2022: मनन वोहरा को लखनऊ ने खरीदाओपनर बल्लेबाज मनन वोहरा को लखनऊ सुपर जाएंट्स ने उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये में खरीदा है।