आज महात्मा गांधी की 74वीं पुण्यतिथि, मध्यप्रदेश के नेताओं ने दी विनम्र श्रद्धांजलि



आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 74वीं पुण्यतिथि है, महात्मा गांधी की 30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोडसे ने हत्या कर दी थी, इस दिन को शहीदी दिवस के तौर पर याद किया जाता है। महात्मा गांधी की 74वीं पुण्यतिथि पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत इन नेताओं ने उन्हें याद कर साझा ये संदेश किया है।


मोहनदास करमचन्द गांधी जिन्हें महात्मा गांधी के नाम से भी जाना जाता है, भारत एवं भारतीय स्वतन्त्रता आन्दोलन के एक प्रमुख राजनैतिक एवं आध्यात्मिक नेता थे। वे सत्याग्रह (व्यापक सविनय अवज्ञा) के माध्यम से अत्याचार के प्रतिकार के अग्रणी नेता थे, उनकी इस अवधारणा की नींव सम्पूर्ण अहिंसा के सिद्धान्त पर रखी गयी थी जिसने भारत को भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम दिलाकर पूरी दुनिया में जनता के नागरिक अधिकारों एवं स्वतन्त्रता के प्रति आन्दोलन के लिये प्रेरित किया। उन्हें दुनिया में आम जनता महात्मा गांधी के नाम से जानती है। गांधी ने देश के लिए जो किया वह देश सदियों तक याद रखेगा।


सीएम ने ट्वीट कर महात्मा गांधी को किया याद :

इस मौके पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने ट्वीट के जरिए महात्मा गांधी की पुण्यतिथि ​पर याद करते हुए प्रतिक्रिया दी है। सीएम ने कहा- सत्य व अहिंसा के अद्वितीय अस्त्र से हर हृदय को जीत लेने वाले साबरमती के संत, श्रद्धेय बापू के शहीदी दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि! अहिंसा का आपका मंत्र सदैव मानवता की रक्षा व सेवा के दीप को देदीप्यमान रखेगा।


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि "मेरा धर्म सत्य और अहिंसा पर आधारित है, सत्य मेरा भगवान है और अहिंसा उसे पाने का साधन"- महात्मा गांधी, सम्पूर्ण विश्व को शांति और अहिंसा का मार्ग दिखाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन। गांधी जी के विचार आज भी विश्व के लिए न सिर्फ उपयोगी हैं, बल्कि उनके विचारों और दर्शन में अनेक समस्याओं का समाधान भी छिपा है। हम सभी गांधी जी के बताए सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का प्रण लें और राष्ट्र के विकास में योगदान दें। यही ग़ांधी जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।




महात्मा गांधी की पुण्यतिथि ​पर नरोत्तम मिश्रा ने किया ट्वीट

मध्यप्रदेश के गृह मंत्री ने ट्वीट कर कहा- सत्य और अहिंसा के पुजारी, स्वतंत्रता आंदोलन के प्रमुख नायक व देश के राष्ट्रपिता पूजनीय महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धापूर्वक कोटि-कोटि नमन। पूज्य बापू के आदर्श सदैव भारत राष्ट्र का मार्गदर्शन करते रहेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने