🔴 BREAKING NEWS
Loading...

Omricron Fear : सिंगापुर को खतरे वाली सूची से हटाया गया, स्वास्थ्य सचिव ने राज्यों के साथ की अहम बैठक

देश में अब तक कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के 23 मामले सामने आ चुके हैं। कर्नाटक, गुजरात, महाराष्ट्र, दिल्ली और राजस्थान में ओमिक्रॉन के मामले सामने आ चुके हैं।

देश में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का खतरा बढ़ता जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने आज ओमिक्रॉन के मद्देनजर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ अहम बैठक की। इस दौरान टीकाकरण की प्रगति की समीक्षा की गई। उन्होंने राज्यों से यह भी आग्रह किया कि वे कोरोना के इलाज के लिए तय की गईं आठ महत्वपूर्ण दवाओं के लिए पर्याप्त बफर स्टॉक बनाए रखना सुनिश्चित करें।
इस बीच केंद्र सरकार ने सिंगापुर को केंद्र सरकार ने खतरे वाली सूची से हटा दिया है। खतरे वाली सूची से आने वाले लोगों को कोरोना प्रोटोकॉल के तहत एयरपोर्ट पर ही कोरोना जांच समेत अतिरिक्त पाबंदियों का सामना करना पड़ता है। फिलहाल दक्षिण अफ्रीका, बोत्सवाना और चीन समेत 12 देश इस सूची में आते हैं।

राहुल के मुंबई दौरे पर ओमिक्रॉन का साया

इस बीच महाराष्ट्र सरकार ने भी कोरोना प्रोटोकॉल में किसी भी तरह की ढील न देने का फैसला कर लिया है। खबर है कि राहुल गांधी के प्रस्तावित दौरे पर फैसला अब ओमिक्रॉन की समीक्षाके बाद लिया जाएगा। राज्य के उप-मुख्यमंत्री अजित पवार से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अगर ओमिक्रॉन के मामले ऐसे ही बढ़ते रहे, तो सोचना होगा।

पाकिस्तान में पहला संदिग्ध

वहीं, पाकिस्तान में भी कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का खतरा बढ़ गया है। यहां कराची में इस वैरिएंट के संदिग्ध का पहला मामला सामने आया है। सिंध प्रांत के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. अजरा फजल पेचुहो ने गुरुवार को बताया कि कराची में एक संदिग्ध महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ओमिक्रॉन की पुष्टि के लिए उनके सैंपल को जीनोमिक अध्ययन के लिए भेज दिया गया है।
उन्होंने मीडिया से कहा कि हालांकि कोरोना मरीज के नमूने का जीनोमिक अध्ययन पूरा नहीं हुआ है, लेकिन जिस तरह से वायरस व्यवहार कर रहा है, ऐसा लगता है कि यह ओमिक्रॉन है। उनने बताया कि मरीज की उम्र 57 है, लेकिन स्थानीय समाचार चैनलों ने बताया कि जो महिला इलाज के लिए एक निजी अस्पताल गई थी, वह लगभग 65 वर्ष की थी, जिसका कोई यात्रा इतिहास नहीं था।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar