ये हैं रियल लेडी सिंघम,: बाढ़ में बेहोश युवक को देखा तो कंधे पर उठा पहुंचाया अस्पताल; IAS ने कहा इनसे ज्यादा मजबूत कंधे किसी के नहीं!



रियल लाइफ की इस लेडी इंस्पेक्टर सिंघम को दिल से सलाम. ना सिर्फ सलाम बल्कि इन्हें एक मिसाल देनी चाहिए. उन सबके लिए जो लोग किसी घायल की मदद करने में संकोच करते हैं.

सोचते हैं कि कैसे उठाएं. कैसे अस्पताल पहुंचाएं. ये तस्वीर है तमिलनाडु की. जहां पिछले कई दिनों से भारी बारिश हो रही है. बारिश से बाढ़ जैसे हालात हैं. ऐसे में एक शख्स की हालत खराब हो जाती है और वो बेहोश हो जाता है.


उसे इलाज नहीं मिल पाता है. बेहोश हुए युवक को देखने वाले तो बहुत होते हैं. फोटो और वीडियो बनाने वाले भी कई थे. लेकिन उसे उठाकर अस्पताल पहुंचाने वाला शायद कोई नहीं था. इस बारे में जानकारी मिली तो वहां तैनात महिला इंस्पेक्टर राजेश्वरी (Inspector Rajeshwari) मौके पर पहुंचीं. जब वहां पहुंचीं तो वहां कई लोग खड़े थे. लेकिन कोई उसे उठा नहीं रहा था. महिला इंस्पेक्टर ने बिना कुछ सोच तुरंत उस बेहोश युवक को कंधे पर डाला और चल पड़ीं.

पहले कार फिर ऑटो में डालकर पहुंचाया अस्पताल

बेहोश युवक को कंधे पर लिए महिला इंस्पेक्टर काफी दूर तक चलकर एक कार के पास जाती हैं. उसे बोलती हैं कि वो उसे ले चले. लेकिन कोई दिक्कत होती है. उसे लेकर वो अस्पताल नहीं जा पाती हैं.

फिर वो इंस्पेक्टर उस युवक को कंधे पर लेकर ही ऑटो वाले के पास जाती हैं. इंस्पेक्टर के कहने पर वो तैयार हो

जाता है. फिर किसी तरह उस ऑटो में बेहोश युवक को वो बैठा लिटा देती हैं और अस्पताल पहुंचाया जाता है.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने