Kartik Purnima 2021: कार्तिक पूर्णिमा को त्रिपुरी पूर्णिमा (Kartik Purnima 2021) के नाम से भी जाना जाता है और हिंदू धर्म में इसका विशेष महत्व है. कहा जाता है कि कार्तिक पूर्णिमा (Ganga Snan 2021) के दिन भगवान शंकर ने त्रिपुरासुर नामक असुर (Tripurari Purnima 2021) का विनाश किया था और तभी से इस दिन त्रिपुरारी नाम से जाना जाता है. इस साल कार्तिक पूर्णिमा 19 नवंबर 2021, शुक्रवार के दिन पड़ रही है और इस दिन (Kartik Purnima Ke Upay) पवित्र नदियों में स्नान करने की परंपरा है. मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन 5 उपाय करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और उनकी कृपा से घर में कभी धन संबंधी समस्या नहीं आती.
कार्तिक पूर्णिमा के दिन करें ये 5 उपाय
दीपदान: कार्तिक पूर्णिमा के दिन दीपदान का काफी महत्व होता है. मान्यता है कि इस दिन किसी नदी या तालाब में दीपदान करने से सभी तरह के संकट समाप्त होते हैं और कर्ज से मुक्ति मिलती है. इस दिन घर के मुख्य द्वार पर आम के पत्तों से बनाया गया तोरण की जरूर बांधना चाहिए.
तपस्विनी कृतिकाओं का पूजन: कार्तिक पूर्णिमा के दिन चंद्रोदय के समय शिवा, सम्भूति, प्रीति, संतति, अनसूया और क्षमा इन 6 तपस्विनी कृतिकाओं का पूजन किया जाता है. ये भी स्वामी कार्तिक की माताएं हैं और इनका पूजन करने से घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है.
व्रत है महत्वपूर्ण: कार्तिक पूर्णिमा के दिन व्रत भी रखा जाता है और इस दिन व्रत करने से सूर्यलोक की प्राप्ति होती है. कहा जाता है कि इस दिन व्रती दिनभर व्रत करते हैं और रात में जागरण भी करते हैं. इससे सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. यदि आप भी कार्तिक पूर्णिमा का व्रत कर रहे हैं तो इस दिन भगवान सत्यनारायण की कथा जरूर सुनें.
इस दिन करें दान: वैसे तो दान करना अच्छा होता है लेकिन कार्तिक पूर्णिमा के दिन दान का विशेष महत्व है. मान्यता है कि इस दिन अन्न, वस्त्र व अन्य वस्तुओं का दान करने से घर-परिवार में सुख-समृद्धि आती है.