पत्नी के चरित्र पर था शक, पति ने उठाया ऐसा कदम, हैरान हो जाएंगे आप



बिलासपुर। बिलासपुर में युवक ने अपने ही बच्चों के सामने हथौड़ी से पीट-पीटकर अपनी पत्नी को मार डाला। इसके बाद खुद ही थाने जाकर सरेंडर कर दिया। आरोपी की पत्नी GST कर्मचारी थी। पति उसके चरित्र पर सख़ करता था। और दोनों के बीच इस बात को लेकर रोज विवाद होता था। मामला सिविल लाइंस थाना क्षेत्र का है।

आरोपी के घर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला का शव किचन में खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, परिजनों से पूछताछ जारी है। पुलिस से सूचना के मुताबिक बुधवार सुबह करीब 5 बजे भी हरि कुमारी किचन में खाना बना रही थी। तभी दोनों में किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया।


विवाद इतना बढ़ गया कि अक्षय हथौड़ी लेकर आया और बच्चों के सामने हरि कुमारी के सिर पर एक के बाद एक कई वार किये। लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी उसकी मौत हो गई। आरोपी खुद थाने जाकर पुलिस को सब बताया और सरेंडर कर दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर कार्यवाही जरी कार दी है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar