सूरज ढलने के बाद नहीं करना चाहिए इन चीजों का दान, बढ़ सकती हैं परेशानियां



वैसे तो पुण्य कार्य करने का कोई वक्त नहीं होता, परन्तु दान करने का वक्त जरूर होता है। अक्सर हम बड़े बुजुर्गों से यह कहते भी सुनते हैं कि सूर्यास्त के बाद कुछ विशेष चीजों का दान नहीं करना चाहिए। इससे हमें कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

सूर्यास्त के बाद न करें चीजों का दान
अगर आप अपने घर-परिवार में सुख समृद्धि बनाए रखना चाहते हैं तो ये जानना जरूरी है कि आपको किस चीज और किस समय दान करना चाहिए, जो आपके लिए लाभदायक हो। शास्त्रों के अनुसार, सूर्य ढलने के बाद कुछ चीजों का दान नहीं करना चाहिए। अगर आप दान करते हैं तो आपका भाग्य बिगड़ सकता हैं। आगे जानिए किन चीजों का दान सूर्यास्त के बाद नहीं करना चाहिए।

लहसुन और प्याज
सूर्यास्त के बाद लहसुन और प्याज का दान नहीं करना चाहिए। हिन्दू शास्त्रों के अनुसार, इसका संबंध केतु ग्रह से है। केतु ग्रह नकारात्मक शक्तियों का स्वामी होता है। कहा जाता है इसी वक्त जादू-टोना जैसे कार्य किए जाते हैं। यही कारण सूर्य ढलने के बाद लहसून और प्याज किसी को भी नहीं देना चाहिए।

पैसा देना
अक्सर हम लोग अपने बड़े बुजुर्गों से सुनते हैं कि सूर्य ढलने के बाद किसी को पैसा नहीं देना चाहिए और मना करने की बात कही जाती है। दरअसल, माना जाता उस वक्त घर में मां लक्ष्मी प्रवेश करती हैं। अगर हम शाम के समय किसी को पैसे-रुपये देते हैं तो लक्ष्मी जी दूसरे के घर चली जाती हैं।

हल्दी
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्यास्त के बाद हल्दी किसी को नहीं देना चाहिए। शास्त्र के अनुसार, अगर सूर्यास्त के बाद हम किसी को देते हैं तो गुरु ग्रह कमजोर पड़ता है। ऐसा करने से परेशानी बढ़ सकती है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar