Ganpati Sthapana 2021 Shubh Muhurat: इस दिन से शुरू हो रहा है गणेश उत्सव, इस शुभ मुहूर्त पर करें गणपति की स्थापना



Ganpati Sthapana 2021 Shubh Muhurat: गणेश उत्सव को भारत में सभी जगह बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है. 10 दिन तक चलने वाले इस पर्व में गणपति बप्पा को तरह-तरह के भोग लगाए जाते हैं. इस दिन गणपति बप्पा की खास पूजा अर्चना की जाती है. इस साल गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi 2021) का उत्सव 10 सितंबर से शुरू होगा. इस दिन लोग अपने घर में गणपति की स्थापना करते हैं. ऐसे में अगर आप भी इस चतुर्थी घर पर गणपति बप्पा को लाने की सोच रहे हैं तो यहां जाने स्थापना का शुभ मुहूर्त (Yeh Hai Ganpati Sthapana Ka Shubh Muhurat)
गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त (Ganpati Sthapana Shubh Muhurat)

10 सितंबर 2021, शुक्रवार को गणेश चतुर्थी पर्व है. इस दिन अगर आप शुभ मुहूर्त में ही गणपति की स्थापना करेंगे, तो ये आपके लिए काफी फलदायी होगा. बता दें कि पूजा का शुभ मुहर्त दोपहर 12:17 बजे से लेकर रात 10 बजे तक रहेगा. तो ऐसे में आप 10 सितंबर को 12 बजे के बाद कभी भी गणपति की स्थापना और पूजा आदि कर सकते हैं.

गणपति विसर्जन का समय (Ganpati Visarjan Kab Hai)

इस साल अन्नत चतुर्दशी 19 सितंबर 2021 को मनाई जाएगी. इस दिन गणपति को विदाई दी जाती है. इस साल चतुर्दशी तिथी 19 सितंबर से शुरू होकर 20 सितंबर तक रहेगी. इसमें गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त ये हैं-

सुबह का मुहूर्त- 7:39 से लेकर दोपहर 12:14 तक
दिन का मुहूर्त- दोपहर 1:46 से लेकर 3:18 तक
शाम का मुहूर्त- शाम 6:21 से लेकर 10:46 तक
रात का मुहूर्त- रात 1:43 से लेकर 3:11 तक (20 सितंबर)
प्रातः काल मुहूर्त- सुबह 4:40 से लेकर 6:08 बजे तक (20 सितंबर)
इन मंत्रों का करें जाप (Ganesh Chaturthi Mantra)

– ॐ एकदन्ताय विद्महे वक्रतुंडाय धीमहि तन्नो बुदि्ध प्रचोदयात..

– ॐ ग्लौम गौरी पुत्र, वक्रतुंड, गणपति गुरू गणेश.
ग्लौम गणपति, ऋदि्ध पति, सिदि्ध पति. मेरे कर दूर क्लेश..

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar