आम आदमी को लगा बड़ा झटका, एलपीजी सिलेंडर के दाम 25 रुपये बढ़े, जानें नए रेट



LPG Price Hike: सितंबर महीने की शुरुआत महंगाई में तेज उछाल के साथ हुई है। पेट्रोलियम कंपनियों (petroleum companies) ने एक बार फिर घरेलू गैस सिलेंडर (domestic gas cylinder) के दाम बढ़ाने का फैसला किया है। 14.2 किलो के सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर (LPG cylinder) की कीमत में 25 रुपये की बढ़ोतरी की गई है, जबकि 19 किलो के वाणिज्यिक सिलेंडर की कीमत में भी बढ़ोतरी की गई है। जानकारी के अनुसार, कमर्शियल सिलेंडर 75 रुपये महंगा हुआ है।

मुंबई में 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब 884.50 रुपये हो गई है। पहले यह रेट 859.50 रुपये था। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 14.2 किलो के रसोई गैस सिलेंडर की कीमत अब 884.50 रुपये हो गयी है। पहले एक गैस सिलेंडर की कीमत 859.50 रुपये थी। पेट्रोलियम कंपनियों ने इससे पहले 17 अगस्त को रसोई गैस सिलेंडर के दाम में 25 रुपये की बढ़ोतरी की थी। 1 जुलाई को भी रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 25.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।

वहीं कोलकाता में एक एलपीजी सिलेंडर की कीमत 886 रुपये है। अब सिलेंडर 911 रुपये में मिलेगा। चेन्नई में एक रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 900.50 रुपये है। कल तक यह रेट 875.50 रुपये था। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में अब उपभोक्ताओं को रसोई गैस के 897.5 रुपये प्रति सिलेंडर का भुगतान करना होगा। गुजरात के अहमदाबाद में एक एलपीजी सिलेंडर की कीमत 866.50 रुपये होगी। भोपाल में एक सिलेंडर की कीमत 840.50 रुपये थी, जिसकी कीमत अब 865.50 रुपये होगी।

घरेलू गैस सिलेंडर के साथ-साथ कमर्शियल गैस सिलेंडर भी महंगे हुए हैं। एक कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 75 रुपये की वृद्धि की गई है। इससे पहले 17 अगस्त को एक कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 68 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। दिल्ली में 19 किलो के कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1,618 रुपये है। अब ग्राहकों को इसके लिए 1693 रुपये देने होंगे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar