थाना रांझी में आज दिनांक 24-8-21 की रात लगभग 1 बजे श्रीमती सपना वंशकार उम्र 29 वर्ष निवासी व्हीकल मड़ई मस्जिद के पीछे रंाझी ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनंाक 23-8-21 की रात लगभग 10-30 बजे उसके पति दीपक और ईलू पासी , अनिल चक्रवर्ती, अजय चक्रवर्ती के बीच चोरी की बात को लेकर वाद विवाद हो रहा था उसी वाद विवाद को लेकर वह अपने घर से अपनी एक्सिस गाड़ी से कमला के साथ और सुमित अपनी गाड़ी में हमारे पीछे पीछेे आ रहा था जैसंे ही व्हीएफजे बाजार पोस्ट आफिस के सामने पहुचे तभी अनिल चक्रवर्ती , अजय चक्रवर्ती, ईलू पासी पीछे से आये और हम लोगों के सामने गाड़ी लगाकर रोक लिये, सुमित बोला कि गाड़ी क्यों रोके हो इसी बात पर सभी गाली गलौज करने लगे तथा जान से मारने की नियत से अजय ने सुमित को पकड़ लिया और अनिल ने चाकू से हमला कर सुमित के पेट में एवं ईलू ने गले में चोेट पहुचा दी उसने एवं कमला ने बीच बचाव किया तो तीनों मोटर सायकिल से वहॉ से भाग गये। सुमित को ज्यादा चोटें होने से सुमित के दोस्त उपचार हेतु अस्पताल ले गये हैं। रिपोर्ट पर धारा 341, 294, 307, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा घटित हुई घटना को गम्भीरता से लेते हुये आरोपियेां की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अति. पुलिस अधीक्षक शहर उत्तर/यातायात श्री संजय कुमार अग्रवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक रांझी श्री एम.पी. प्रजापति के मार्गनिर्देशन में थाना प्रभारी रांझी श्री विजय कुमार परस्ते के नेतृत्व में की टीम गठित कर लगायी गयी।
गठित टीम द्वारा सरगर्मी से तलाश करते हुये आरोपी अनिल चक्रवर्ती उम्र 26 वर्ष एवं भाई अजय चक्रवर्ती उम्र 31 वर्ष दोनों निवासी मडई तथा ईलू उर्फ धनराज पासी उम्र 26 वर्ष निवासी व्हीकल मडई को अभिरक्षा में लेते हुये घटना मे प्रयुक्त चाकू जप्त कर तीनों आरोपियों को प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार किया जाकर दिनॉक 25-8-21 को मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।
उल्लेखनीय भूमिका - तीनों आरोपियों को सरगर्मी से तलाश कर पकडने में थाना प्रभारी रांझी श्री विजय कुमार परस्ते के नेतृत्व में उप निरीक्षक आर.डी. रघुवंशी, सहायक उप निरीक्षक राजेश मिश्रा, आरक्षक अविनाश, साकेत, धीरेन्द्र, राज एवं रवि की सराहनीय भूमिका रही।
