जीपी सिंह प्रकरण में हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से मांगा जवाब

जीपी सिंह प्रकरण में हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से मांगा जवाब

बिलासपुर । निलंबित जी पी सिंह की रिट याचिका पर हाईकोर्ट में आज सुनवाई हुई। याचिकाएं सात और ग्यारहवें नंबर पर थीं, जिसकी साथ में सुनवाई की गई। याचिका की ओर प्रस्तुत तर्क को सुनने के बाद अदालत ने निर्देश जारी कर दिए।

निलंबित एडीजी और ईओडब्ल्यू के प्रकरण में आरोपी होने के साथ साथ राजधानी के कोतवाली थाने में राजद्रोह के आरोपी बनाए गए जी पी सिंह ने इस पूरे मामले में याचिका दायर कर न्यायालय से संरक्षण माँगा है। जीपी सिंह ने याचिका दायर कर इस पूरी जाँच और दर्ज प्रकरणों को पूर्वाग्रह से ग्रसित बताते हुए सीबीआई जाँच की माँग करते हुए अपने विरुद्ध चल रही सभी कार्यवाही पर रोक की याचना की है।

जस्टिस नरेंद्र व्यास की कोर्ट ने जीपी सिंह की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई की और निर्देशित किया कि याचिका पर राज्य जवाब दाखिल करे,और साथ ही सुनिश्चित करे कि केस डायरी उपलब्ध हो। हाईकोर्ट इस मामले में अगले मंगलवार को सुनवाई करेगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar