गढ़चिरौली। महाराष्ट्र ( Maharastra) के गढ़चिरौली (Gadchiro ) में C-60 कमांडो पुलिस ने नक्सलियों पर बड़ी कार्रवाई की है। -60 की इस कार्रवाई में 13 नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है। नक्सलियों से मुठभेड़ गढ़चिरौली की एटापल्ली तहसील के पैदी-कोटमी जंगल में हुई है। सीC-60 कमांडो पुलिस और नक्सलियों के बीच एनकाउंटर शुक्रवार तड़के जंगल में शुरू हुआ। कार्रवाई को अंजाम देने के लिए कमांडो पैदल ही जंगल के अंदर गए थे। कमांडो के जंगल में जाने की नक्सलियों भनक तक नहीं लगी। कमांडो ने बहुत ही गोपनीय अंदाज में कार्रवाई की है। गढ़चिरौली के डीआईजी संदीप पाटिल ने बताया कि कम से कम 13 नक्सली पुलिस ऑपरेशन में मारे गये हैं। उन्होंने बताया कि नक्सलियों के मारे जाने और घायलों की संख्या बढ़ सकती हैं। उन्होंने बताया कि कमांडो कार्रवाई में अभी तक किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है। गढ़चिरौली के जंगली एरिया एटापल्ली में नक्सलियों से मुठभेड़ हुई।
ज्ञात हो कि पुलिस ने एनकाउंटर के बाद 13 नक्सलियों के शव बरामद कर लिए हैं। डीआईजी संदीप पाटिल का कहना है कि नक्सलियों के खिलाफ यह एक सफल ऑपरेशन रहा है। जंगल में छानबीन, तलाश की जा रही है। उन्होंने सम्भावना जतायी कि हो सकता है कि एनकाउंटर में और ज्यादा नक्सली मारे गए हों। जंगल में तलाशी अभियान जारी है। तलाशी के दौरान भी नक्सलियांे से सामना हो सकता है।
ज्ञात हो कि इससे पहले बस्तर रेंज के बीजापुर में भी सीआरपीएफ कमांडो ने नक्सलियों पर कार्रवाई की थी, जिसमें 22 से अधिक कमांडो शहीद हो गये थे। एक कमांडो को नक्सलियों ने बंधक बना लिया था जिसे पत्रकारों की मध्यस्थता के बाद रिहा किया गया। इस आपरेशन में सीआरपीएफ को भारी नुकसान उठाना पड़ा था। बस्तर रंेज का बीजापुर, महाराष्ट्र का गढ़चिरौली एक दूसरे के नजदीक हैं। नक्सली वारदात को अंजाम दे कर दूसरे प्रांत में चले जाते हैं। इस बार महाराष्ट्र सी-60 कमांडो ने बेहद गोपनीय कार्रवाई की है, जिसमें नक्सलियों को मार गिराया है।
