क्या आपको भी सताने लगा हैं अपनी इम्युनिटी का डर, इन तरीकों से बनाए खुद को मजबूत



इस कोरोनाकाल में सभी को जरूरी चीजों का ध्यान रखने की जरूरत हैं ताकि कोरोना आपके आसपास भटके भी नहीं। ऐसे में सभी को अपने शरीर की इम्युनिटी को बढ़ाने की चिंता सताते रहती हैं। हांलाकि तनाव आपकी इम्युनिटी के लिए घातक साबित होता हैं। इस समय में चिंता को बढ़ाने से अच्छा हैं कुछ ऐसी चीजों को अपनाना जो आपके शरीर की इम्युनिटी को मजबूत करने का काम करें। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे प्राकृतिक काम की जानकारी देने जा रहे हैं जिनकी मदद से इम्यूनिटी को मजबूत कर सकते हैं।


हल्का व्यायाम देगा फायदा

आपको इस बात का ध्यान देना है कि आपको अपनी इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए व्यायम तो करना है, लेकिन हल्का। अगर आप भारी व्यायाम करते हैं, तो ये आपके इम्यून सिस्टम पर दबाव डालता है, इसलिए आपको हल्का व्यायाम ही करना है। आप ब्रिस्क वॉकिंग, साइकिल चला सकते हैं, जॉगिंग कर सकते हैं, टहल सकते हैं आदि।

मोटापे को कंट्रोल करें

मोटापे को व्यक्ति के लिए अच्छा नहीं माना जाता है, क्योंकि ये कई बीमारियों की जड़ होता है। जब व्यक्ति का वजन बढ़ने लगता है, तो दिल और डायबिटीज जैसी बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है। वहीं, ये दोनों ही चीजें हमारी इम्यूनिटी को कमजोर कर देती है। इसलिए अगर आप अपना मोटापा कंट्रोल करते हैं, तो इसका फायदा आपको मिल सकता है।

अच्छी नींद लें

अगर आप चाहते हैं कि आपकी इम्यूनिटी मजबूत बनी रहे, तो आपको अच्छी और भरपूर नींद लेनी चाहिए। जो लोग अच्छी और पूरी नहीं नहीं लेते हैं, उनके बीमार होने का खतरा बना रहता है। इसलिए कम से कम व्यक्ति को आठ घंटे की नींद लेना बेहद जरूरी है। जब आप पूरी नींद लेते हैं, तो आपके शरीर में नेचुरल तरीके से इम्यूनिटी बढ़ती है।

हरी और पौष्टिक सब्जियां खाएं

सब्जियां हमारी सबसे अच्छी दोस्त होती हैं, जो हमें बीमारियों से बचाने में हमारी मदद करती हैं। फल, सब्जियां, नट मेवा और फलियों का सेवन हमें करना चाहिए, क्योंकि इनमें पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा होती है। ये शरीर में फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं जिससे कोशिकाएं सुरक्षित रहती हैं। हरी सब्जियां भी हमारे शरीर को कई लाभ देती हैं, इसलिए हमें इन्हें अपने आहार में शामिल करना चाहिए।

खूब पानी पिएं

शरीर को अगर स्वस्थ रखना है तो इसके लिए इसे हाइड्रेटेड रखना बहुत जरूरी है, जिसमें हमारी मदद पानी कर सकता है। अगर आप कम पानी पीते हैं तो इसका असर हमारे पाचन तंत्र, दिल और किडनी की फंक्शनिंग पर पड़ता है और इसी वजह से बीमार पड़ने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में आपको खूब पानी पीना चाहिए और साथ ही आप घर पर फलों का जूस भी पी सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने