MP का अनोखा मंदिर: पत्थर से पत्थर टकराने पर यहां बजती है घंटी, लोग दैवीय चमत्कार मानकर करते हैं पूजा



 भोपाल। एमपी अजब है सबसे गजब है। मप्र टूरिज्म का ये स्लोगन किसने नहीं सुना है। सच में एमपी अजब-गजब है। यहां रतलाम के एक दुर्गा मंदिर में ऐसा अनोखा पत्थर है, जिसे बजाने पर घंटी की आवाज निकलती है। लोग इस पत्थर को बजाकर हैरान हो जाते हैं। कई लोग तो इस पत्थर को दैवीय चमत्कार तक मानते हैं।

पत्थर से पत्थर टकराए तो घंटी की अवाज आए

बतादें कि रतलाम से करीब 25 किलोमीटर दूर बेरछा गांव के प्राचीन पहाड़ी में अंबे माता का एक मंदिर स्थित है। पहाड़ी पर ही मंदिर से कुछ दूर यह अनोखा पत्थर मौजूद है। जब इस पत्थर पर किसी दूसरे पत्थर को पीटा जाता है तो इससे धातु की तरह आवाज निकलती है। जो किसी घंटी की तरह सुनाई देती है।

लोग दूर-दूर से आते हैं देखने

गौरतलब है कि इस मंदिर का इतिहास काफी पुराना है। इस मंदिर को काफी समय पहले एक ग्रामीण ने देखा था। तब मंदिर तक पहुंचने का कोई रास्ता नहीं था। लेकिन बाद में धीरे-धीरे करके ग्रामीणों ने एक कच्चा रास्ता बनाया और फिर मंदिर में पूजा-पाठ शुरू की गई। पहले केवल गांव के लोग ही यहां पूजा करने आते थे। कम ही लोग इस जगह के बारे में जानते, लेकिन जैसे ही इस चमत्कारी पत्थर के बारे में सबकों पता चला। लोग दूर-दूर से इसकी आवाज को सुनने के लिए आने लगे। आज यहां भक्तों का तांता लगा रहता है।

अकेला पत्थर है जो घंटी की तरह बजता है

आज भी लोगों के बीच में यह पत्थर एक रहस्य है। लोग अब तक ये जान नहीं पाए हैं कि आखिर इससे धातु की आवज क्यों निकलती है। वे इसे देवी का चमत्कार मानते हैं। इस पहाड़ पर और भी कई पत्थर हैं लेकिन वहां एक ही ऐसा पत्थर है जो घंटी की तरह बजता है।

पत्थर तक जाने में लोग पहले डराते हैं

शुरूआत में लोग इस पत्थर तक जाने से काफी कतराते थे। ग्रामीणों के अंदर इस पत्थर को लेकर भय बैठ गया था। शाम होते ही कोई भी शख्स पत्थर की तरफ नहीं जाता था। लेकिन जैसे-जैसे जागरूकता बढ़ी लोग सहज हो गए और इसे चमत्कार मानने लगे। मंदिर से करीब 700 मीटर की दूरी पर स्थित इस पत्थर तक लोग पैदल जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar