🔴 BREAKING NEWS
Loading...

Mausam Ki Jankari: कल मौसम कैसा रहेगा, यहां पढ़ें 10 राज्यों का पूरा Weather अपडेट



 देश के उत्तर भारत (North India) में मौसम विभाग ने जल्द बदलाव के संकेत दे दिए हैं। ऐसे में उत्तर भारत के कई राज्यों में आने वाले 2 दिनों में बारिश (Rain) और तेज आंधी के संकेत मिले हैं। दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) समेत इन राज्यों में बारिश के आसार हैं। जिसको लेकर अलर्ट जारी कर दिया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, 9 मार्च से लेकर 11 मार्च तक उत्तर भारत में धूप और मौसम साफ रहने के संकेत मिले हैं। लेकिन इसी बीच कई राज्यों में बारिश की संभावन भी दिख रही है। पाकिस्तान से आ रही हवाओं से भारत में मौसम पल पल रंग बदल रहा है। दिन का पारा गिरने जा रहा है और रात का तापमान चढ़ता दिख रहा है। 11 और 12 मार्च को तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार हैं।

इन 10 राज्यों में बारिश का अपडेट

जानकारी के लिए बता दें कि उत्तर और मध्य भारत के कई इलाकों में बरसा की संभावना बन रही है। इन दोनों में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का पूरा असर दिखेगा। पंजाब, हिमाचल और उत्तराखंडऔर कश्मीर सहित पूरे उत्तर भारत में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी कर दी गई है। दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है।

उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, राजस्थान, झारखंड और पूर्वी भारत के असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, जैसे राज्यं में भी बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। उत्तर भारत में हल्की बारिश हो सकती है। 11 से 13 मार्च 2021 तक उत्तर भारत में संभावना जताई है।

दिल्ली में छाए रहेंगे बादल

एक अनुमान हैं कि देश की राजधानी दिल्ली में आने वाले दिनों में बारिश की चेतावनी है और साथ ही कई इलाकों में बादल छाए रहेंगे। बीते दिन सोमवार को दिल्ली एनसीआर में अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री दर्ज किया गया। इस सप्ताह दिल्ली में बादल छाए रहेंगे। साथ ही 11 मार्च महाशिवरात्री के बाद शिव की कृपा दिल्ली पर दिखेगी और बरसात होगी।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar