होली: आज इन राशियों की life में घुलेंगे खुशियों के रंग

 


शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ
डरे-डरे मन तथा कमजोर मनोबल के कारण आप किसी भी काम को हाथ में लेने के लिए राजी न होंगे, सफर भी न करना ठीक रहेगा।

वृष- ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो
यत्न करने पर योजनाबंदी कुछ आगे बढ़ेगी, तेज प्रभाव बना रहेगा, इरादों में कामयाबी मिलेगी, मगर स्वभाव में क्रोध बना रहेगा।

मिथुन- क,की,कु,घ,छ,के,को,ह
किसी अदालती काम को हाथ में लेने के लिए आपके पक्ष की बेहतर सुनवाई होगी, आपका प्रभाव दबदबा बना रहेगा।

कर्क- हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो
उत्साह, हिम्मत तथा यत्न शक्ति बनी रहेगी, जिस काम के लिए यत्न करेंगे उसमें कुछ न कुछ पेशकदमी जरूर होगी, मान-सम्मान की प्राप्ति।

सिंह- मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे
सितारा धन लाभ के लिए अच्छा, कारोबारी कामों के लिए आपकी भागदौड़ अच्छा रिजल्ट देगी, मगर शत्रु उभरते-सिमटते रहेंगे।

कन्या- टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो
कारोबारी मोर्चा पर स्थिति अच्छी, आप हर फ्रंट पर हावी-प्रभावी विजयी रहेंगे, मगर मौसम के एक्सपोइयर से अपना बचाव रखना जरूरी।

तुला- रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते
सितारा नुक्सान तथा धन-हानि वाला, खर्चों के कारण धन का ठहराव कम होगा, अपने आपको झमेलों-परेशानियों से बचा कर रखें।

वृश्चिक- तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु
करियाना, गारमेंट्स, खादों, बीजों का काम करने वालों की अर्थ दशा कंफर्टेबल रहेगी, मगर फैमिली फ्रंट पर क्लेश तनातनी बनी रहेगी।

धनु- ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे
राजकीय कामों में कामयाबी मिलेगी, अफसरों में आपकी पैठ तथा लिहाजदारी बनी रहेगी, यत्न करने पर कोई समस्या हल हो सकती है।

मकर- भो,जा,जी,जू,खि, खा,खु, खो, गा,गि
कामकाजी कामों के लिए सितारा अच्छा, शुभ कामों में ध्यान, वैसे आप हर तरह से हावी, प्रभावी विजयी रहेंगे।

कुम्भ- गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द
पूरी संभाल रखने के बावजूद भी पेट कुछ बिगड़ा-बिगड़ा सा रहेगा, न तो किसी की जिम्मेदारी में फंसें और न ही किसी पर ज्यादा भरोसा करें।

मीन- दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि
व्यापारिक तथा कामकाजी कामों की दशा अच्छी, आपके कामकाजी यत्न भी आसानी के साथ सिरे चढ़ेंगे, वैसे सफलता साथ देगी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar