खौफनाक: झांसी के इस मोहल्ले के लोगों की उड़ी नींद, CCTV फुटेज में दिखा भूत ! लोगों का कर रहा था पीछा



 Ghost Capture in CCTV: उत्तर प्रदेश के झांसी से कुछ दिन पहले एक ऐसा वीडियो सामने आया था, जिसे देखकर लोगों की नींद उड़ गई थी. मामला झांसी के प्रेमनगर इलाके के ईसाई टोला मोहल्ले का था. यहां लोगों को भूत का खौफ सता रहा था. यहां के लोगों का कहना था कि एक भूत यहां आने जाने वालों का पीछा करता है.

बड़ी बात यह है कि इस भूत की कुछ तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद भी हुई थींईसाई टोला इलाके में माहौर में आटा चक्की के पास रात को लोग आने से डरते हैं. लोगों का मानना है कि रात को उस रास्ते से गुजरने पर भूत पीछा करता हैकुछ दिन पहले एक भाई-बहन इस रास्ते से रात को अस्पताल से लौट रहे थे.

इस दौरान उन्हें पीछे किसी के चीखने की आवाज सुनाई दी. इस दौरान जब दोनों भाई-बहन ने पीछे पलटकर देखा था तो उनके होश उड़ गए थे. दोनों भाई-बहन को वहां सफेद रंग का सूट पहने एक महिला दिखाई दी थी, जो उन दोनों का पीछा कर रही थी

इसके अलावा एक शख्स ने बताया था कि वह जब रात को काम करके आया था तो रास्ते में महिला की चीख सुनाई दी थी. शख्स ने बताया था कि जब उसने पीछे पलटकर देखा था तो वहां कुछ भी दिखाई नहीं दिया था. हालांकि दूसरे दिन सीसीटीवी फुटेज पर देखने के बाद उसमें एक महिला और आदमी रास्ते से आते दिख रहे हैं.

उन्होंने बताया कि उनके पीछे एक महिला सफेद कपड़ों में दौड़ती नजर आई थी. आपने बहुत सारे भूतों की कहानियां सुनी पढ़ी होंगी, लेकिन शायद ही आपने कभी भूत देखा होगालेकिन यूपी के झांसी में लोग खौफ में जी रहे हैं. सीसीटीवी फुजेट में भूत की तस्वीर देखकर लोग हैरान रह गए हैं.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar