🔴 BREAKING NEWS
Loading...

इस शहर में लड़कों को राह चलते उठाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाती हैं लड़कियां, मिन्नतों के बाद भी नहीं छोड़तीं



 Girls Thieves Boys Sperm in Zimbabwe: अब तक हमने सिर्फ लड़कियों के रेप की खबरें ही सुनी थीं. लेकिन क्या आपने सुना है कि किसी लड़की ने किसी लड़के का बलात्कार किया हो? यह सुनने में थोड़ी अजीब है लेकिन दुनिया के एक देश में ऐसा होता है. जहां पर लड़कियां लड़कों को ढूंढ-ढूंढ कर उनका रेप करती हैं.

इस जगह पर लड़कियों का इतना खौफ है कि अपनी आबरू बचाने के लिए लड़के यहां लड़कियों के सामने मिन्नतें करते हैं. इसके बाद भी लड़कियां बलात्कार जैसे संगीन जुर्म को अंजाम देती हैं और बेखौफ होकर शहर में घूमती हैं. दरअसल, इस जगह पर लड़कों का रेप करके उनका स्पर्म चुराने की एक प्रथा प्रचलित है. 

माना जाता है कि ‘जूजू’ नामक प्रथा के कारण लड़कियां ऐसा करती हैं. लड़कियों का मानना है कि लड़कों के स्पर्म इकट्ठा करके उसे अपने पास रखने से उनकी किस्मत जाग जाएगी. इसके अलावा इससे बिजनेस में भी तरक्की होती की मान्यता है और सेहत तंदरुस्त रहना भी माना जाता है. इस देश का नाम है जिम्बाब्वे.

जिम्बाब्वे के बुआवयो शहर में खुलेआम जिस्म की भूखी लड़कियां लड़कों का रेप करने के लिए घात लगाकर बैठी होती है. कई खबरें सामने आई थीं कि लड़कियां लिफ्ट देने के बहाने दो-तीन के ग्रुप में गाड़ियों में घूमती हैं. इसके बाद वह लड़कों को सूनसान जगह पर ले जाकर उनके कपड़े फाड़ती हैं और फिर उनकी इज्जत लूटती हैं.

इज्जत लूटने के बाद लड़कियां उनका स्पर्म निकालकर एक डिब्बे में भर लेती हैं और उसे चोरी कर अपने साथ ले जाती हैं. एक खबर आई थी कि पुलिस तीन लड़कियों की तलाश कर रही है, उन्होंने हाईवे पर एक लड़के को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया था और उसके साथ जबरन संबंध बनाया था. फिर तीनों लड़कियां उसका स्पर्म चुराकर भाग गई थीं.

पुलिस के अनुसार, लड़कियां राह चलते लड़कों को उठा लेती हैं और उनके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाती हैं. लड़का लाख मिन्‍न्‍तें करता रहे फिर भी लड़कियां बेखौफ होकर सरेआम बलात्‍कार की घटनाओं का अंजाम देती हैं. पिछले कई सालों से इस देश में लड़कों के साथ होने वाली रेप की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar