बेटे से विवाद पर घर छोड़कर लापता हुए पूर्व पार्षद कल्लू



जबलपुर। हनुमानताल वार्ड के पूर्व पार्षद एवं भाजपा नेता श्याम कृष्ण तिवारी (कल्लू) बीते दो दिनों से घर से लापता हैं। जिसकी सूचना परिजनों ने हनुमानताल थाने में दी। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला कायम कर लिया है। बताया जाता है कि कल्लू तिवारी लंबे समय से बीमार थे और घर से निकल नहीं रहे थे। बुधवार को वे अचानक घर से निकले तो फिर वापस नहीं लौटे। उनका मोबाइल घर पर ही है। बताया जा रहा है कि उनका बेटे से कुछ विवाद हुआ था।

पहले भी बेटे से हो चुका विवाद
हनुमानताल पुलिस के मुताबिक पूर्व पार्षद कल्लू तिवारी और उनके बेटे के बीच पहले भी कई बार विवाद हो चुकें है। बीते दिन भी बेटे से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी इसके बाद वह डॉक्टर के यहां जाने की बोलकर घर से निकले लेकिन दो दिन बीत जाने के बाद भी घर नहीं लौटे। पुलिस ने शिकायत पर पूर्व पार्षद की खोजबीन शुरू कर दी है।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar