बीवी ने शौहर से मेहर की रकम में मांगी एक लाख की पुस्तकें, होने लगी तारीफ



 इस्लामाबाद। तलाक और मेहर की रकम को लेकर मुसलमानों में हमेशा चर्चा का विषय रहा है। तलाक के बाद पत्नियां अपने शौहर से मेहर की रकम में सोना, चांदी या पैसा मांगती हैं। शौहर को मेहर की रकम अदा करना होता है। एक पाकिस्तानी लेखिका ने अपने पति के सामने एक ऐसी शर्त रख दी जिससे सब हतप्रभ रह गए। सोशल मीडिया पर मांगी गयी इस शर्त को लेकर बहस छिड़ गयी है। इस्लामिक कानून के मुताबिक केवल दुल्हन का ही उसके हक मेहर पर अधिकार होता है। मेहर की रकम पत्नी को देना पति के लिए कानूनी जिम्मेदारी होती है। तलाक के इसी नियम के तहत पाकिस्तान की लेखिका ने अपने पति से एक लाख रुपये की किताब मांगकर सबको हैरत में डाल दिया है। लेखिका नायला शमल खैबर पख्तूनख्वां प्रांत के मरदान की रहने वाली हैं। नायला शमल एक लेखक से ही शादी कर रही हैं। उन्होंने सोना, चांदी या तोहफे न मांगकर किताबें मांगी हैं। उन्होंने शादी का लाल जोड़ा पहनकर अपनी किताबों के बीच में एक वीडियो संदेश बनाया है जो लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है।

उन्होंने वीडिया में बताया कि क्यों वह किताबें मांग रही हैं। नायला ने कहा कि कुप्रथाओं को खत्म कर देना चाहिए। इससे समाज को फायदा मिलेगा। नायला ने कहा कि ‘हमारे मुल्क में महंगाई बहुत ज्यादा है। सोना और चांदी हर औरत मांगती है लेकिन एक लेखिका होने के नाते मैंने किताबें इसलिए मांगी है क्योंकि अगर मैं किताबों की कद्र नहीं करुंगी तो दूसरों को किताबों की कद्र करने के लिए कैसे कह सकती हूं।

सोशल मीडिया पर नायला के इस अनूठे मेहर की प्रशंसा हो रही है। बड़ी संख्या में लोग ट्वीट करके नायल की प्रशंसा कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि यह कपल एक-दूसरे के लिए बहुत लकी है। दोनों लोग निश्चित रूप से एक-दूसरे के साथ किताबों को काफी पसंद करेंगे। आमरि सरदार ने लिखा है कि यह ऐसा है जिसे हम अपनी संस्कृति में नहीं देखते हैं। यह शानदार सोच है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar