जबलपुर के सिहोरा में गैस सिलेण्डर फटा: महिला की मौत, शव कई टुकड़ों में मिला

 


 सिहोरा के ग्राम महगंवा सिलौड़ी में बुधवार की शाम उस वक्त हड़कंप मच गया जब गांव के हिम्मत सिंह के घर में गैस सिलेण्डर फट गया। इस हादसे में महिला की मौत हो गई। प्रत्याक्षदर्शियों का कहना है कि गैस सिलेण्डर का विस्फोट इतना भयंकर था कि महिला का शव कई टुकड़ों में फैला हुआ मिला।

सिहोरा पुलिस के अनुसार ग्राम महगंवा सिलौड़ी में गैस सिलेण्डर फटने की सूचना पहुंचे तो महिला लली बाई ठाकुर पति हिम्मत सिंह का शव घर में क्षत विक्षत हाल में पड़ा था।


पुलिस के अनुसार गैस सिलेण्डर हादसा इतना भयंकर था कि हिम्मत सिंह के घर की छत पर उड़ गई। घर में रखा सामान हवा में उड़ गया। घर का पूरा सामान रोड में आ गिरा। पुलिस ने बताया कि उक्त घटना के समय घर में कोई नहीं था सिर्फ महिला मौजूद थी।


बताया जा रहा है कि मृतिका को उज्जवला योजना के तहत सिलेण्डर मिला था। संभवत: महिला की चूक के कारण यह हादसा हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि महिला ने चाय बनाने के लिए गैस सिलेण्डर चालू किया था इसके बाद जोर के धमाके साथ सिलेण्डर फट गया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar