🔴 BREAKING NEWS
Loading...

नशीले इंजेक्शन बेचने घूम रहा आरोपित गिरफ्तार

 


जबलपुर, सच की दुनिया। गोरखपुर थाना क्षेत्र में महर्षि स्कूल के पास मैदान में नशीले इंजेक्शन बेचने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने सभी टीआइ, सीएसपी को मादक पदार्थ, शराब तस्कर, नशीले इंजेक्शन बेचने का कारोबार करने वाले तत्वों पर सख्ती से कार्रवाई करने निर्देश दिए थे। एएसपी शहर दक्षिण गोपाल खांडेल ने बताया कि सोमवार की रात सूचना मिली कि महर्षि स्कूल के पास मैदान में एक युवक नशीले इंजेक्शन बेचने घूम रहा है। सूचना पर सीएसपी गोरखपुर आलोक शर्मा और टीआइ सारिका पांडे के निर्देशन में टीम गठित कर आरोपित को दबिश देने निर्देश दिए।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar