🔴 BREAKING NEWS
Loading...

अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने के लिए लड़के ने किया कुछ ऐसा की उसकी गर्लफ्रेंड रह गई हैरान

 


हर कोई अपनी गर्लफ्रेंड को इंप्रेस करने के लिए अनोखा तरीका अपना रहा है, जिससे वह अपनी प्रेमिका को स्पेशल फीलिंग दे सके. ब्वॉयफ्रेंड्स चाहते हैं कि उनके प्रपोज को लड़की स्वीकार कर ले. ऐसा ही कुछ स्पेशल फीलिंग दिलाने के लिए एक लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने का ऐसा स्पेशल तरीका निकाला, जिससे उसकी गर्लफ्रेंड हैरान रह गई. दरअसल, जॉन ने अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने के लिए एक अजनबी महिला से उसकी इंगेजमेंट रिंग उधार मांगी थी. इस रिंग को उसने अपनी गर्लफ्रेंड को देते हुए उसे प्रपोज किया था. जॉन ने 7 हजार यूरो की अंगूठी केवल 50 यूरो में ऑनलाइन खरीदी थी, लेकिन वो उसने उधार ली थी. जॉन ने अंगूठी लेने के लिए वेबसाइट पर रिक्वेस्ट डाली थी. जिसपर पुरानी चीजें सस्ते दाम में उधार मिलती हैं. यह अंगूठी काफी खूबसूरत थी. जब जॉन कि गर्लफ्रेंड को पूरी बात पता चली तो वो हैरान रह गई. उसकी गर्लफ्रेंड को थोड़ा दुख हुआ था, क्योंकि उसे वो अंगूठी पसंद आ गई थी लेकिन वो इसे रख नहीं सकती थी. जिस महिला से जॉन ने अंगूठी उधार ली थी उसका नाम जेनी था. ये अंगूठी जेनी को उनकी दादी ने शादी के बाद दी थी. ये उनके पूर्वजों की खास निशानी है. ये अंगूठी उनके जीवन में खुशियां लाई थी. जेनी को जब अपनी एक दोस्त से पता चला था कि उसके किसी जानने वाले को प्रपोजल के लिए उनकी अंगूठी उधार चाहिए. तो वह तुरंत इसके लिए तैयार हो गई थीं. वह चाहती थीं कि इस अंगूठी से किसी दूसरों के जीवन में अगर खुशिया आ जाएं तो बढ़िया है. इसलिए जेनी ने इस अंगूठी को जॉन को उधार दिया था.



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar