भोपाल में एक सिरफिरे पति ने पत्नी का काट दिया एक हाथ-पैर

 


भोपाल: राजधानी भोपाल में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप की रूह कांप जाएगी. यहां पर एक पति ने पत्नी के बाएं हाथ के हथेली और बाएं पैर का पंजा इसलिए काट दिया, क्योंकि वह उसके चरित्र पर शक करता था. फिलहाल सूचना पर पहुंची पुलिस ने  आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, पत्नी को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

निशातपुरा थाना प्रभारी महेंद्र सिंह चौहान के मुताबिक घटना मंगलवार रात करीब 11:30 बजे निशातपुरा स्थित पारस कॉलोनी की है. यहां पर होशंगाबाद  निवासी 32 वर्षीय प्रीतम सिंह सिसोदिया पत्नी संगीता और एक सात साल के बेटे के साथ रहता है. प्रीतम मजदूरी करता है, जबकि उसकी पत्नी इंदौर की एक फैक्ट्री में सुपरवाइजर है.

वह छुट्टी लेकर 15-15 दिन में भोपाल आती रहती है. वह जब घर आती थी तो अक्सर फोन पर बात करती रहती थी. जिसकी वजह से प्रीतम सिंह सिसोदिया नाखुश रहता था. मंगलवार की रात जब वह शराब के नशे में घर पहुंचा तो उसकी पत्नी फोन पर बात कर रही थी. बस इसी बात को लेकर उसका पत्नी से विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ा कि उसने पत्नी पर फरसे से हमला कर दिया और  बाएं हाथ के हथेली और बाएं पैर का पंजा काट दिया.

जिससे पत्नी घायल होकर जमीन पर गिर गई. यह सब देखकर उसका 7 वर्षीय बच्चा चिल्लाने लगा. इस पर आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी. पुलिस जब पहुंचीं, तब प्रीतम कमरे में फरसा लिए खड़ा था और पुलिस टीम पर भी हमले की बात कह रहा था. हालांकि पुलिस की सूझबूझ से उसे गिरफ्तार कर लिया गया. 


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar