🔴 BREAKING NEWS
Loading...

Aaj Ka Panchang: संकष्टी चतुर्थी आज, पढ़ें 02 मार्च 2021 का पंचांग, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

 


Aaj Ka Panchang: हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, आज फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। आज 02 मार्च 2021 और दिन मंगलवार है। आज द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी है। आज के दिन विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की विधि विधान से पूजा की जाती है। उनको मोदक का भोग लगाया जाता है और दूर्वा अर्पित किया जाता है। आज मंगलवार का दिन है तो आपको हनुमान जी की आराधना करनी चाहिए। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

आज का पंचांग

दिन: मंगलवार, फाल्गुन मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्थी तिथि।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: गणेश चतुर्थी, भौम अंगारक पर्व।

विक्रम संवत 2077 शके 1942 उत्तरायन, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष की चतुर्थी 27 घंटे तक, तत्पश्चात् पंचमी चित्रा नक्षत्र 27 घंटे 29 मिनट तक, तत्पश्चात् स्वाती नक्षत्र गण्ड योग 09 घंटे 25 मिनट तक, तत्पश्चात् वृद्धि योग कन्या में चंद्रमा 16 घंटे 30 मिनट तक तत्पश्चात् तुला में।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 45 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को ठीक 06 बजकर 22 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय रात 09 बजकर 41 मिनट पर होगा। चंद्र का अस्त अगले दिन सुबह 08 बजकर 51 मिनट पर होगा।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: आज दोपहर 12 बजकर 10 मिनट से दोपहर 12 बजकर 57 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 29 मिनट से दोपहर 03 बजकर 16 मिनट तक।

अमृत काल: रात 09 बजकर 38 मिनट से रात 11 बजकर 06 मिनट तक।

आज फाल्गुन कृष्ण चतुर्थी है। आज मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा, बजरंग बाण, सुंदरकांड और हनुमान जी के मन्त्रों का जाप करना अत्यंत मंगलकारी माना जाता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar