‘A’ अक्षर से शुरु होने वाले नाम के व्यक्ति में पाए जाते है अनोखे गुण, जानें उनकी कुशलता



 जो हमारा नाम होता है, वो सिर्फ एक नाम(Name)  नहीं होता वरन हमारी पहचान होता है. जीवन भर लोग हमें केवल हमारे नाम से ही पहचानते(Identity)  हैं. आज कल के लोग और पैरेंट्स अपने मन के मुताबिक अपने बच्चों का नाम रख लेते है, लेकिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ये सही तरीका नहीं होता है. इसका मुख्य कारण है कि आपका नाम, आपके व्यक्तित्व (Personality) को दर्शाता है. इसी कारण नाम का सही चुनाव बहुत जरूरी है. किसी इंसान के व्यक्तित्व के साथ ही उसके स्वभाव और कई और चीजों के बारे में भी नाम का पहला अक्षर बता सकता है. ऐसे में यदि किसी शख्स का नाम अंग्रेजी के पहले अक्षर ‘A’ से शुरू होता है तो उसका स्वभाव कैसा होगा, आइए आज के इस आर्टिकल में जानते हैं..

मेहनती और धैर्यवान होते हैं इस नाम के शख्स

‘A’ अल्फाबेट का पहले लेटर होता है, इसीलिए ‘A’ में एक नंबर रहने की सारी विशेषता होती है. इस अक्षर से जिनका नाम भी शुरु होता है, वे लोग मानसिक रूप से बहुत मजबूत (Strong) होते हैं और पूरे संयमित  रहना पसंद करते हैं. उनको हर तरह की परिस्थितियों सो निपटना आता है. इतना ही नहीं जिनका नाम ‘A’  अक्षर से स्टार्ट होता है, वो लोग काफी बहुत मेहनती और धैर्यवान होते हैं और आसानी से वो अपना संयम नहीं खोते हैं.

लीडरशिप क्वॉलिटी

जिन लोगों का नाम ‘A’ अक्षर से शुरु होता है. उनको दूसरों पर नियंत्रण करना अच्छे से आता है, जिसके कारण उनकी लीडरशिप क्वॉलिटी काफी अच्छी होती है इसका मतलब है कि वो लोग अच्छा नेतृत्व कर सकते हैं और उनका खुद नियम बनाना अच्छा लगता है. ऐसा बहुत बार होता है, जब वो अपनी सूझबूझ और समझ से हर काम में सफलता पा लेते हैं. ये लोग महत्वकांक्षी (Ambitious) भी होते हैं और वे चाहते हैं कि दूसरे लोग उनके अनुयायी बनें.

बहादुर होते हैं

जिनका नाम ‘A’अक्षर से शुरु होता है, वो काफी साहसी होते हैं, उनको एजवेंचर्स काफी पसंद होते हैं. उनका आत्मविश्वास प्रबल होता है. बात करें तो अगर करियर तो ऐसे लोग व्यापारी या उद्यमी भी हो सकते हैं, ये टीचिंग लाइन से भी जुड़ सकते हैं.


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar