🔴 BREAKING NEWS
Loading...

जबलपुर में हैवानियत,6 वर्षीय मासूम की चाकू से गला रेत कर की हत्या

 


जबलपुर। मध्य प्रदेश जबलपुर के हनुमानताल थाना क्षेत्र में आज एक 6 बर्षीय मासूम की उसके पड़ोसी ने गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि थाना हनुमानताल में 6 मार्च को रात लगभग 8-30 बजे कदीर शाह उम्र 31 वर्ष निवासी कब्रिस्तान गेट न. 1 के अंदर ने बताया कि वह पुताई का काम करता है।

आज उसका बेटा शादान उम्र 6 वर्ष शाम लगभग 4 बजे घर के बाहर खेल रहा था।जिसके न दिखने पर आसपास मोहल्ले मे तलाश करता रहा। शाम लगभग 6-15 बजे वह अपने बड़े भाई हिशामुद्दीन शाह के साथ पडोस मे रहने वाले नदीम शाह के घर गये।

जिसका दरवाजा अंदर से बंद था, काफी देर तक आवाजा लगाने के बाद नदीम शाह ने बडी़ मुशकिल से दरवाजा खोला। वह अपने बड़े भाई के साथ नदीम के घर के अंदर गया तो देखा कि उसका बेटा शादान शाह घर के अंदर बोरी पर चित्त हालत मे पड़ा था। गले एवं एवं पेट में चोट होने से खून निकल रहा था। नदीम हाथ मे चाकू लिये था, जो कह रहा था कि जो मेरे पास आयेगा, उसको भी निपटा दूंगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar