28 मार्च 2021 का पंचांग, होलिका दहन आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

 


Aaj Ka Panchang: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि है। आज 28 मार्च 2021 और दिन रविवार है। आज फाल्गुन पूर्णिमा है और प्रदोष काल में भद्रा रहित मुहूर्त में होलिका दहन किया जाता है। आज की भद्रा दोपहर 01 बजकर 55 मिनट तक है, ऐसे में आज शाम होलिका दहन किया जाएगा। होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। आज पूरे दिन सर्वार्थ सिद्धि योग बना हुआ है और अमृत सिद्धि योग भी बन रहा है। आज फाल्गुन पूर्णिमा के दिन लोग व्रत रखते हैं और सत्यनारायण भगवान की कथा का पाठ कराते हैं। रविवार होने के कारण आज आपको सूर्य देव की भी पूजा करनी चाहिए। आज भद्रा सुबह तक रहेगी। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

आज का पंचांग

दिन: रविवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, पूर्णिमा तिथि।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का राहुकाल: शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।

आज की भद्रा: दोपहर 01:55 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: होलिका दहन।

विशेष: पूर्णिमा।

विक्रम संवत 2077 शके 1942 उत्तरायन, उत्तरगोल, वसंत ऋतु फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा 24 घंटे 18 मिनट तक, तत्पश्चात् प्रतिपदा उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र 17 घंटे 36 मिनट तक, तत्पश्चात् हस्त नक्षत्र वृद्धि योग 21 घंटे 49 मिनट तक, तत्पश्चात् धु्रव योग कन्या में चंद्रमा।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 16 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को ठीक 06 बजकर 37 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय शाम को 06 बजकर 15 मिनट पर होगा। हालांकि आज के चंद्र के अस्त का समय प्राप्त नहीं हो रहा है।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: आज दोपहर 12 बजकर 02 मिनट से दोपहर 12 बजकर 51 मिनट तक।

सर्वार्थ सिद्धि योग: आज पूरे दिन बना हुआ है।

अमृत काल: आज दिन में 11 बजकर 05 मिनट से दोपहर 12 बजकर 32 मिनट तक।

अमृत सिद्धि योग: आज शाम को 05 बजकर 36 मिनट से 29 मार्च को प्रात: 06 बजकर 15 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से दोपहर 03 बजकर 19 मिनट तक।

आज फाल्गुन पूर्णिमा है। आज रविवार के दिन सूर्य देव के मंत्रों का जाप करना अत्यंत कल्याणकारी माना जाता है। इससे कुंडली में सूर्य की स्थिति प्रभावशाली होती है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar