सीएम का बड़ा बयान- 23 मार्च को MP के सभी शहरों में गूंजेगी सायरन की आवाज

 


भोपाल, मध्यप्रदेश। प्रदेश में एक बार फिर तेजी से कोरोना के मरीज में बढ़त हो रही है, कोरोना के सबसे ज्यादा मरीज प्रदेश के भोपाल, इंदौर और ग्वालियर में मिल रहे है, यहां जिस रफ्तार से कोरोना फैल रहा है, उसे कंट्रोल करने के लिए रविवार को लॉकडाउन किया गया है। बता दें कि चिंताजनक यह है कि कोरोना की टेस्ट संख्या बढ़ने के साथ संक्रमितों की संख्या भी बढ़ रही है, इतना ही नहीं संक्रमण दर का ग्राफ भी ऊपर जा रहा है।

संकल्प अभियान का सीएम ने किया ऐलान :

प्रदेश में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा बयान दिया, सीएम शिवराज ने संकल्प अभियान का ऐलान करते हुए कहा कि- 23 मार्च से प्रदेश में कोरोना के लिए अभियान चलाया जाएगा, जहां सभी शहरों में सायरन बजाया जाएगा।

सीएम ने ट्वीट कर कहा

सीएम शिवराज ने ट्वीट कर कहा- 23 मार्च को सुबह 11 बजे मध्यप्रदेश के सभी शहरों में सायरन बजेगा। जो जहाँ है, वहीं दो मिनट खड़े रहकर मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग बनाने का संकल्प लेगा। दुकानदारों से भी अपील करता हूँ कि वे अपनी दुकानों के सामने दूरी रखने के लिए गोले बनाएँ। गोले बनाने मैं भी निकलूंगा।

 CM शिवराज ने कहा-23 मार्च को शाम को 7 बजे भी दो मिनट के लिए सायरन बजेगा और हम पुनः यह सुनिश्चित करेंगे कि हमने और हमारे आसपास के लोगों ने मास्क लगाया है या नहीं। मास्क लगाना बहुत ज़रूरी है, इसलिए यह संकल्प अभियान हम शुरू कर रहे हैं। स्थिति हाथों से बाहर निकले, इसके पहले ही हम संभल जाएँ।

आज इंदौर, भोपाल और जबलपुर में लॉकडाउन :

वही सीएम ने कहा कि आज इंदौर, भोपाल और जबलपुर में लॉकडाउन है, कोरोना की लहर बहुत तेज़ी से बढ़ रही है। कल 1,332 मामले आये हैं, अनेक ज़िलों में संक्रमण तेज़ी से फैल रहा जिसे रोकना ज़रूरी है।मैं नहीं चाहता कि हम आर्थिक गतिविधियों को बाधित करें,लेकिन कोरोना की बढ़ती रफ्तार मन में चिंता पैदा कर रही है।

CM शिवराज ने कहाकोरोना से जनता को सुरक्षित रखने में सरकार कोई कसर नहीं छोड़ रही है, कोरोना के खिलाफ लड़ाई में हमें जनता का सहयोग चाहिए, सहयोग केवल इतना कि सभी मास्क लगाएँ और गाइडलाइंस का पालन करें क्योंकि कोरोना से लड़ने का सबसे प्रभावी उपाय यही है।

 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar