बिहार 12वीं परीक्षा: सर शादी होनी है, टूट जाएगी इसलिए पास कर दीजिएगा… कॉपियों में अजब-गजब जवाब



बिहार में 12वीं की परीक्षा की कॉपियों की जांच पूरी हो चुकी हूं। अब परीक्षाओं को परिणाम का इंतजार है। छात्र-छात्राओं ने कॉपियों में अजब-गजब जवाब लिखा है। किसी को शादी टूटने की चिंता है, तो किसी ने पढ़ाई नहीं होने की वजह कोरोना को बताया है। किसी ने खुद को बजरंगबली का भक्त भी बताकर पास करने की मिन्नत की है।

नवादा जिले के चार केंद्रों पर इंटरमीडिएट परीक्षा के उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। कॉपी जांच के दौरान कुछ छात्रों के ऐसे अजब-गजब जवाब रहे कि मूल्यांकन कार्य में लगे शिक्षक भी लोटपोट होते रहे। हंसी-मजाक के दौरान लोगों की जुबान पर इन छात्रों के अजब-गजब जवाबों की चर्चा है। कुछ की कॉपियां तो ऐसी भी मिली जिसमें जबाव देने की जगह प्रश्न को ही कई बार लिखा पाया। कुछ परीक्षार्थियों ने कॉपी पर मोबाइल नंबर लिखकर नंबर देने की अपील की और संपर्क करने का अनुरोध किया। तो किसी ने शादी न कटे इसलिए पास कर देने की गुहार लगाई। बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड (बीएसईबी) ने रविवार को आंसर की जारी कर दी है।  12वीं छात्रों ने अपनी उत्तर पुस्तिका में एक से बढ़कर एक मजेदार जवाब लिखे हैं।

इंटर की परीक्षा में फेल होने पर शादी टूटने का खतरा

बिहार में 12वीं की परीक्षा में छात्र ने उत्तर पुस्तिका में एक सवाल के जवाब में लिखा, ”26 मई को शादी होना है। अगर फेल हो जाएंगे, तो पता नहीं क्या होगा। इसलिए सर फर्स्ट डिवीजन से पास कर दीजिए।”

सर आपकी बेटी हूं पास कर दीजिएगा…

सर, आपसे आवेदन है। अच्छे से नहीं लिख पाए हैं। सेहत बहुत खराब थी, बुखार लगा था। सर आपकी बेटी हूं, बेटी समझकर अच्छा नंबर दीजिएगा। सर आपको प्रणाम करते हैं। जैसे आपकी बेटी है, वैसे ही हम भी आपकी बेटी हैं। सर बहुत गरीब परिवार से हूं, आपकी बेटी होगी तो जरूर समझिएगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar