🔴 BREAKING NEWS
Loading...

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल



 मेष: आज कोई भी बड़ा व्यावसायिक निर्णय नहीं करें। किसी महत्वपूर्ण काम की शुरुआत भी नहीं करें। छोटे-मोटे काम दोपहर तक कर लेने चाहिएं। ग्रहण का सूतक प्रारम्भ होने के बाद न तो किसी से रुपया उधार लें और न ही किसी को उधार दें। संध्या के बाद की यात्राओं का त्याग करें। मन में थोड़ा बहुत असंतोष रहेगा, इसके लिए दैनिक पूजा-पाठ को बढ़ा दें।


वृषभ: आज दुर्घटना की सम्भावना बनी हुई है। अपने जन्म स्थान के आस-पास ही बने रहेंगे। घर में आज वातावरण ठीक नहीं रहेगा और कुछेक बातों को लेकर मन में असंतोष रहेगा। भागीदारी के मामलों में थोड़ा सावधानी से काम लें, आपके मन में जो भ्रम चल रहे हैं उनका कोई समाधान नहीं है। उल्टा आपके ऊपर तरह-तरह के आक्षेप लगेंगे। आपके व्यावसायिक प्रतिद्वंद्वी आपके खिलाफ कुछ न कुछ हरकत करेंगे। आप पर कुछ असर तो नहीं होगा परन्तु मन ही मन परेशान रहेंगे। आर्थिक दबाव बना रहेगा।

मिथुुन: आज कोई बड़ा व्यावसायिक निर्णय करें। आर्थिक दृष्टि से लिये गये निर्णय नुकसान में ले जा सकते हैं। आज व्यक्तिगत रिश्ते अच्छे बने रहेंगे, अगर सगाई सम्बन्ध की बात चले तो उसे आगे के लिए टाल दें। भागीदारी के मामले में कोई नया निर्णय नहीं करें। पुराने काम-काज यथावत चलते रहेंगे। जीवनसाथी के नाम से चल रहे कामकाज की गति धीमी ही रहेगी। कोई व्यावसायिक बात करें तो उसे छिपे हुए उद्देश्य को अच्छी तरह समझ लें।
कर्क: आज किसी व्यावसायिक कार्य में मदद मिलेगी। उसका लाभ आगे देखने को मिलेगा। आज कोई यात्रा नहीं करें परन्तु ग्रहण समय से पूर्व व्यावसायिक वार्ताएं कर सकते हैं। यदि नौकरी करते हैं तो दिन में सहज कामकाज करते रहें, छोटे निर्णय लें, कोई परेशानी नहीं है। संतान को लेकर बन रही योजनाओं पर विचार कर सकते हैं परन्तु निर्णय को एक दिन के लिए टाल दें। आर्थिक दबाव बना रहेगा। आज किसी से ऋण राशि प्राप्त नहीं करें।

सिंह: आज आप व्यावसायिक निर्णय तो पहले ही ले लें। लाभ प्राप्ति आपको बाद में हो सकती है। आज कारोबारी यात्रा का दबाव बहुत अधिक रहेगा। आज का दिन संतान के लिए अच्छा रहेगा। चाहे व्यवसाय का कार्य हो या उनकी शिक्षा-दीक्षा। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। दवाइयां खानी पड़ सकती हैं। उनके स्वास्थ्य के प्रति बिलकुल भी लापरवाही नहीं बरतें। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा और दान-धर्म में खर्चा करेंगे। बहिन-भाई को भी लाभ होगा।

कन्या: आज कोई ऐसा कार्य नहीं करें, जिसकी आलोचना की जा सके या आप पर आरोप लगाया जा सके। आज कोई व्यावसायिक निर्णय करने में कोई न कोई गलती करेंगे। अच्छा हो कि आप किसी व्यावसायिक सलाहकार से मदद लें। घर में सुख-सुविधाओं की बढ़ोत्तरी हो सकती है इसमें आपको पर्याप्त राय लेकर ही कार्य करना चाहिए। जन्म स्थान के आस-पास की यात्रा का दबाव रहेगा। आपको ग्रहण काल में कोई भी यात्रा नहीं करनी चाहिए। आज बहुत खर्चा होगा, जिस पर आपका कोई नियंत्रण नहीं रहेगा। व्यर्थ की बातों को लेकर भी घर में या व्यवसाय की जगह पर कहा सुनी जैसी बातें हो सकती हैं।
तुला: आज घर में या व्यापार में कोई ऐसी बात नहीं करें, जिसके कारण आपका मानसिक संतुलन बिगड़ जाये और क्रोध में आप चाहे जो बात कह दें। आज ग्रह स्थिति अच्छी नहीं है और कुटुम्ब के मामले में कहा-सुनी हो सकती है। आज व्यावसायिक मामलों में आर्थिक लाभ हो सकता है। जीवन साथी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। नौकरी में थोड़ी सावधानी से चलें। आज यात्राओं का त्याग करे दें।

वृश्चिक: आज आपके जीवनसाथी को कष्ट आ सकता है। बिजनेस पार्टनरशिप के मामलों में यह ग्रहण अच्छे परिणाम नहीं देगा। कोई निर्णय ले लेंगे तो आपके भागीदार तरह-तरह का शक करेंगे। यदि आप नौकरी करते हैं तो आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। व्यवसाय में आपका प्रभाव तो बढ़ेगा परन्तु महत्वपूर्ण निर्णय आज नहीं लें और उसे बाद के लिए टाल दें। महत्वपूर्ण दावत में भाग लेने का अवसर हो सकता था परन्तु वह हो नहीं पायेगा।

धनु: आज व्यापार-व्यवसाय में आपको लाभ दिलायेगा, आपके शत्रुओं को परेशानी होगी और आप विरोधियों पर विजय प्राप्त करेंगे। आज धार्मिक कार्यों पर खूब खर्चा होगा और खर्चा भी औसत से अधिक करेंगे। संतान को लेकर मन ही मन परेशान रहेंगे क्यों कि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं आ रहा है। यदि वे कम उम्र के हैं तो आपको उनकी शिक्षा सम्बन्धी समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए। आज ग्रहण काल में कोई भी यात्रा नहीं करें अन्यथा नुकसान होने की सम्भावना है।
मकर: आज आपके पद-प्रतिष्ठा सम्बन्धी कोई बात भी आ सकती है। आपको चाहिए कि कारोबारी यात्रा का कितना भी बड़ा दबाव हो।चिंताओं के बाद भी अचानक लाभ प्राप्ति की सम्भावनाएं बनती हैं। आज आप किसी को कर्जा भी नहीं दें और कोई बड़ा व्यावसायिक सौदा भी नहीं करें। आज रक्त विकार या पाचन तंत्र के विकार भी परेशान कर सकते हैं। बड़े भाई-बहिन की तरफ से भी कोई चिंताजनक समाचार मिल सकता है।

कुंभ: आज काम-काज में बहुत व्यस्त रहेंगे और अत्यधिक दबाव रहेगा। आर्थिक लाभ होगा परन्तु खर्चा बराबर बना रहेगा। भाई-बहिनों की तरफ से या अधीनस्थ लोगों से खूब सहयोग मिलेगा। उनको कोई अच्छा आश्वासन आप दे सकते हैं। जीवनसाथी के लिए आज का दिन अच्छा है परन्तु शारीरिक कष्ट से सावधानी बरतें।

मीन: पूर्व में आपका लिया गया कोई साहसिक निर्णय आज अचानक लाभ दे सकता है। आज कानूनी झमेलों से दूर रहें और किसी पर-प्रपंच में नहीं पड़ें। आज पूजा-पाठ में बहुत मन लगेगा और दान-धर्म में भी मन लगेगा। अच्छा साहित्य पढऩे को मिलेगा और कामकाज में बहुत यश, प्रशंसा मिलेगी। पिता के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ है और उन्हें भी लाभ होगा। किसी नियम विरुद्ध कार्य को नहीं करें। महत्वपूर्ण निर्णय को कल के लिए टाल दें।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar