🔴 BREAKING NEWS
Loading...

दिल्ली में शुरू होगा दुनिया का पहला 'वर्चुअल मॉडल स्कूल', 100 स्कूल ऑफ एक्सीलेंस खोलने का भी ऐलान

 


Delhi Budget 2021-22 : दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने मंगलवार को 2021-22 के लिए 69,000 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने लगातार सातवीं बार राज्य का बजट पेश करते हुए हर बार की तरह कुल बजट का करीब एक चौथाई हिस्सा 16,377 करोड़ रुपये शिक्षा क्षेत्र के लिए आवंटित करने का प्रस्ताव किया है। 

सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली सरकार द्वारा 100 स्कूल ऑफ एक्सीलेंस खोलने के साथ ही राजधानी में दुनिया का पहला 'वर्चुअल मॉडल स्कूल' (Virtual Model School) भी शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार टीचर्स ट्रेनिंग और कानून की पढ़ाई के लिए भी देश की पहली टीचर्स यूनिवर्सिटी की शुरुआत करेगी, जहां देश और दुनिया के लिए बेहतरीन शिक्षक तैयार किए जाएंगे। सरकार एक नया एजुकेशन बोर्ड बनाएगी। दिल्ली में एक सैनिक स्कूल खोलने का भी प्रस्ताव है। इसके साथ ही 'आप' सरकार ने कॉलोनियों में योग प्रशिक्षक उपलब्ध कराने का भी फैसला किया है। इसके लिए बजट में 25 करोड़ रुपये की राशि रखी गई है। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar