Vastu Tips: धन से जुड़े हर किसी को पता होने चाहिए ये 7 वास्तु टिप्स, आप भी जान लीजिए

 


वास्तु शास्त्र में धन संबंधी समस्या को दूर करने के लिए कई उपाय बताए गए हैं। आमतौर पर लोग घर में मौजूद वास्तु दोष की अनदेखी करते हैं। जिसके कारण उन्हें पैसों की किल्लत का सामना करना पड़ता है। अगर आप भी धन संबंधी दिक्कतों का सामना कर रहे हैं तो जान लीजिए वास्तु शास्त्र में बताए गए ये उपाय-

1. वास्तु शास्त्र के अनुसार, बेडरूम में क्रिस्टल की खिड़कियां लगाना शुभ होता है। कहते हैं कि ऐसा करने से जो रोशनी घर में आती है वह पॉजिटिव एनर्जी लाती है। यह व्यक्ति को स्वस्थ और ऊर्जावान बनाती है। 

2. कहा जाता है कि घर या ऑफिस में एक शीशा ऐसा लगाना चाहिए जिसकी परछाई तिजोरी और धन रखने के स्थान पर पड़े। कहते हैं कि ऐसा करने से धन खर्च कम होता है और धन संचय बढ़ता है।


3. घर की छत पर एक बर्तन में पानी या अनाज रखना चाहिए। जिससे पक्षियों को भोजन-पानी मिल सके। वास्तु शास्त्र के अनुसार, पक्षी अपने साथ पॉजिटिव एनर्जी लाते हैं। जिससे धन संबंधी परेशानियां दूर होती हैं।

4. वास्तु शास्त्र के अनुसार, बेडरूम या घर की चाहरदीवारी के अंदर बाएं कोने में भारी चीज नहीं रखनी चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से धन हानि होती है।

5. घर में एक एक्वेरियम रखना शुभ होता है। इसमें सुनहरी रंग की मछलियां रखनी चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से घर की निगेटिविटी खत्म होती है और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।


6. वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मेनगेट को हमेशा साफ-सुथरा रखना चाहिए। घर के मुख्य द्वार के आसपास की दीवारों को समय-समय पर रंग-रोगन कराते रहना चाहिए।

7. धन संबंधी परेशानियों से मुक्ति पाने के लिए घर के उत्तर-पूर्व दीवार पर भगवान गणेश की प्रतिमा लगानी चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से भगवान गणेश के साथ मां लक्ष्मी का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar