ममता बनर्जी को एक और झटका, अब इस विधायक ने बीजेपी में शामिल होने का लिया फैसला

 


कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को एक और झटका लगा है. शांतिपुर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के विधायक अरिंदम भट्टाचार्य ने पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल होने का फैसला लिया है. सूत्रों के मुताबिक, भट्टाचार्य पश्चिम बंगाल के बीजेपी प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय की मौजूदगी में नई दिल्ली में कमल थामेंगे.


बता दें कि भट्टाचार्य कांग्रेस के टिकट पर 2016 में चुनाव जीते थे और अगले साल ही टीएमसी में शामिल हो गए थे. अब वह बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं.


बता दें कि ममता सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे शुभेंदु अधिकारी पिछले महीने बीजेपी में शामिल हो गए थे. उनके साथ आधा दर्जन से अधिक टीएमसी नेताओं ने बीजेपी में शामिल होने का फैसला लिया था.


पार्टी में बगावत के बीच पिछले दिनों ममता बनर्जी ने शुभेंदु अधिकारी के गढ़ नंदीग्राम में कहा था कि दूसरे दलों में जाने वालों को लेकर उन्हें कोई चिंता नहीं क्योंकि जब तृणमूल कांग्रेस बनी थी, तब उनमें से शायद ही कोई साथ था. उन्होंने कहा कि इन नेताओं ने पिछले कुछ सालों के दौरान ‘अपने द्वारा लुटे गये’ धन को बचाने के लिए पार्टी (तृणमूल कांग्रेस) छोड़ी है.


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar