🔴 BREAKING NEWS
Loading...

पुलिस से भिड़ंत में कांग्रेस नेता घायल, पूर्व मंत्री और पूर्व अध्यक्ष ट्रैक्टर से कलेक्टोरेट रवाना

 


देवास। मध्यप्रदेश के देवास में पुलिस और कांग्रेस के बीच जबर्दस्त भिड़ंत की खबरें आ रही हैं। यह भिड़ंत तब हुई, जब कांग्रेसी किसानों के समर्थन में रैली निकाल रहे थे। प्रदर्शन के दौरा कांग्रेस नेता मनीष चौधरी के घायल होने की खबर है, जिन्हें उपचार के लिए हॉस्पिटल पहुंचाया गया है।

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देश पर पूरे राज्य में 7 जनवरी से लेकर 14 जनवरी तक जिला मुख्यालयों में किसान समर्थन रैली निकाली जा रही है। रैली निकालकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जा रहा है। इसी कड़ी में आज देवास के भोपाल चौराहा बाईपास स्थित गोल्डन नाश्ता पॉइंट चौराहा से विशाल रैली का आयोजन किया गया। रैली में शामिल कई ट्रैक्टर्स को पुलिस ने रोका। इसी बीच भोपाल बाईपास पर पुलिस और कांग्रेसियों के बीच जमकर झूमाझटकी हो गई। इस दौरान कांग्रेस नेता मनीष चौधरी घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए हॉस्पिटल पहुंचाया गया है। खबर है कि पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा और प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरूण यादव ट्रैक्टर पर सवार होकर कलेक्टाेरेट के लिए रवाना हुए।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar