🔴 BREAKING NEWS
Loading...

सावधान: कभी भी दूध के साथ ना खाएं केला, हो सकती है ये गंभीर बीमारी

 


Health Care Tips: जिम जाने वाले ज्यादातर लोग सुबह उठकर केला दूध का सेवन करते हैं. उनका मानना है कि इससे उनकी बॉडी अच्छी बनती है. केला और दूध स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. केले और दूध में मौजूद पौषक तत्वों को सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है.

जिम जानें वाले ज्यादातर लोग दूध और केला साथ में लेते हैं, लेकिन डॉक्टर्स कहते हैं कि दूध और केले का कॉम्बिनेशन स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं होता है. बहुत से डॉक्टर्स बनाना शेक पीने के लिए मना करते हैं. बता दें कि केले में विटामिन बी6, विटामिन सी, मैग्नीज, डाइटरी फाइबर, पोटैशियम और बायोटीन जैसे विटामिन पाए जाते हैं.

10 केले में 82 कैलोरी मौजूद होती है. इस कारण केला खाने से पेट भर जाता है. केले से उर्जा बहुत ज्यादा मिलती है. इसलिए वर्कआउट करने वालों को केला खाने की सलाह दी जाती है. हालांकि दूध के साथ इसका कॉम्बिनेशन आपकी सेहत के लिए काफी नुकसानदायक साबित हो सकता है.

बता दें कि दूध में प्रोटीन, राइबोफ्लेविन, विटामिन्स, विटामिन बी 12 जैसे मिनरल्स होते है. 100 ग्राम दूध में करीब 42 कैलोरी मौजूद होती है. दूध में विटामिन सी, कार्बोहाइड्रेट और डाइटटरीब फाइबर कम होता है. शाकाहारी लोगों के लिए दूध प्रोटीन का सबसे अच्छा स्त्रोत माना जाता है. लेकिन केला और दूध साथ खाने से पाचन क्रिया खराब हो जाती है.

केला-दूध साथ खाने से साइनस की समस्या बढ़ती है. इससे साइनस सिकुड़ने लगता है, जिस कारण आपको कोल्ड, कफ तथा अन्य एलर्जी जैसी समस्याएं होने लगती हैं. इसके कॉम्बिनेशन से वॉमिटिंग तथा लूज मोशन भी होते हैं. आयुर्वेद भी कहता है कि फलों और लिक्विड चीजों को एक साथ बिलकुल नहीं लेना चाहिए.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar