🔴 BREAKING NEWS
Loading...

चोरी करने आए थे चोर, दिखी मकान मालिक की नाबालिग बेटी, लेकर हो गए फरार

 


Ajab Gajab News: बिहार के गोपालगंज जिले सेे चोरी का ऐसा अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जिसे जानकर हर कोई हैरान रह गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रविवार की रात करीब दर्जन भर चोर घर में चोरी करने के इरादे से घुसे. सबसे पहले उन्होंने गहने और कीमती सामान चोरी किए.

सबसे आश्चर्य की बात यह रही कि चोर जाते-जाते अपने साथ-साथ मकान मालिक की नाबालिग बेटी को लेकर भी फरार हो गए. मामला सामने आने के बाद जिले के मीरगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई. इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. 

मीरगंज के सवरेजी गांव निवासी एक शख्स के घर में रविवार की रात चोर घुसे थे. चोरों ने घर से कीमती गहनों समेत अन्य सामान तथा नकदी की चोरी की. इसके अलावा जाते-जाते उनकी नाबालिग बेटी को भी उठा ले गए. घटना की सूचना पाकर स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस पूरे मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रही है.

थानाध्यक्ष का कहना है यह प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ मामला लगता है. हालांकि पुलिस ने  चोरी के सामान के साथ लड़की के गायब होने की एफआईआर लिखी है. परिजनों ने एफआईआर में आरोप लगाया कि घर के कीमती सामान के साथ उनकी बेटी लापता है. परिजनों ने पड़ोस के ही एक युवक को आरोपी बनाया है.

पुलिस ने बताया कि जिस युवक को आरोपी बनाया गया है उसका पीड़ित परिजनों के साथ पहले से ही जमीनी विवाद चल रहा है. पुलिस के अनुसार, हो सकता है कि जमीनी विवाद को लेकर मामला दर्ज कराया गया हो. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है. मामले की छानबीन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar