🔴 BREAKING NEWS
Loading...

फिर बेनतीजा रही सरकार और किसान संगठनों के बीच बातचीत, अब 15 जनवरी को अगली वार्ता

 


तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन 44वें दिन जारी है। आज सरकार और नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारी किसान संगठनों के बीच आठवें दौर की वार्ता जारी है। किसान नेताओं के साथ बातचीत करने के लिए नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल और नरेन्द्र सिंह तोमर पहुंचे।

किसानों के साथ गतिरोध को खत्म करने के लिए आज की वार्ता को काफी अहम माना जा रहा है। दोनों पक्ष गतिरोध दूर करने की कोशिश कर रहे हैं।

किसानों के साथ चर्चा से पहले रेल मंत्री पीयूष गोयल और कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे। किसान नेताओं के साथ आठवें दौर की मीटिंग से पहले कृषि मंत्री ने जल्दी हल निकलने की उम्मीद जताई है। कृषि मंत्री ने कहा, ”मुझे उम्मीद है कि सकारात्मक माहौल में चर्चा होगी और जल्दी ही कोई हल निकलेगा. चर्चा के दौरान दोनों पक्षों को किसी निष्कर्ष पर पहुंचने के लिए कदम उठाने होंगे।”

गुरुवार को प्रदर्शनकारी किसानों ने तीन नए कृषि कानूनों को वापस लेने की अपनी मांग को लेकर ट्रैक्टर रैलियां निकाली, जबकि केंद्र ने इस बात पर जोर दिया कि वह इन कानूनों वापस लेने के अलावा हर प्रस्ताव पर विचार के लिए तैयार है। दोनों पक्ष गतिरोध दूर करने का प्रयास कर रहे हैं। इसबीच, ऐसी अफवाहें भी सुनने को मिल रही हैं कि कुछ राज्यों को केंद्रीय कृषि कानूनों के दायरे से बाहर निकलने की इजाजत दी जा रही है, लेकिन किसान संगठनों ने कहा कि उन्हें सरकार से इस प्रकार का कोई प्रस्ताव नहीं मिला है। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने इस प्रकार का कोई प्रस्ताव दिए जाने की बात से इनकार किया है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar