तमिल फिल्मों के अभिनेता थलपति विजय (Thalapathy Vijay) की अगली फिल्म 'मास्टर' (Master) का हिंदी ट्रेलर (Hindi Trailer) आज इंटरनेट (Internet) पर जारी कर दिया गया है। फिल्म 14 जनवरी को रिलीज होगी।
फिल्म का शीर्षक 'विजय द मास्टर' (VijayThe Master) रखा गया है। रिपोर्ट के अनुसार, निर्माताओं ने तय किया है कि फिल्म का कुछ प्रोमो हर रोज थोड़ा-थोड़ा करके रिलीज किया जाएगा। इससे रिलीज से पहले दर्शकों के बीच उत्सुकता बनी रहेगी। लोकेश कनगराज (Lokesh Kanagraj) निर्देशित फिल्म 'मास्टर' (Master) में विजय (Vijay) और विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) मुख्य भूमिका में हैं।
पिछले हफ्ते फिल्म निर्माताओं ने बताया था कि यह फिल्म 13 जनवरी को पोंगल (Pongal festival) के उपलक्ष्य में रिलीज की जाएगी। इसके बाद तमिलनाडु सरकार ने घोषणा की कि जल्द ही सारे थियेटर्स 100 प्रतिशत की क्षमता के साथ पूरी तरह से खोल दिए जाएंगे।
फिल्म मास्टर्स का निर्माण होमबेल फिल्म्स ने किया है। इस फिल्म में विजय (Vijay), विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi), एंड्रीया जेरेमिया (Andrea Jeremiah), मालविका मोहनन (Malavika Mohanan), अर्जुन दास (Arjun Das) और शांतनु भाग्यराज (Shanthanu Bhagyaraj) जैसे कलाकारों ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म में अनिरुद्ध रविचंदर (Anirudh Ravichander) द्वारा संगीतबद्ध किया गया है।
