🔴 BREAKING NEWS
Loading...

गुजरात : सूरत में सड़क किनारे सो रहे प्रवासी मजदूरों को ट्रक ने कुचला, 13 लोगों की मौत

 


गुजरात के सूरत जिले में मंगलवार को सड़क किनारे सो रहे प्रवासी मजदूरों में से 15 की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना सूरत से करीब 60 किलोमीटर दूर कोसांबा गांव के पास हुई।

उन्होंने बताया कि मारे गये सभी प्रवासी मजदूर राजस्थान से थे।

पुलिस ने बताया कि किम-मांडवी मार्ग पर सो रहे मजदूरों को ट्रक ने कुचल दिया। इनमें से 12 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं आठ घायलों में से तीन ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar