MP उपचुनाव में जीतने वाले भाजपा उम्मीदवारों को सिंधिया ने दी बधाई


भोपाल, मध्यप्रदेश। प्रदेश में 28 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए हो रही वोटों की गिनती में सत्तारुढ़ भाजपा 20 सीटों पर, कांग्रेस 7 सीटों पर और बसपा 1 सीट पर आगे हैं। इस बीच ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भाजपा प्रत्याशियों को मिली जीत की बधाई दी है। वही दूसरी तरफ मध्यप्रदेश में 28 विधानसभा उपचुनावों के लिए मतों की गिनती जारी रहने के बीच पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज कहा कि वे जनता का निर्णय स्वीकार करेंगे।

सिंधिया ने किया ट्वीट-

राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भारतीय जनता पार्टी के सभी प्रत्याशियों को हार्दिक शुभकामनाएं। ट्वीट कर कहा हैं कि वहीं सभी देवतुल्य मतदाताओं का हृदय से आभार। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप विजयी उम्मीदवार जनसेवा और अपने विधानसभा क्षेत्र के समुचित विकास के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।

बता दें कि मध्यप्रदेश के खंडवा जिले की मांधाता विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी नारायण पटेल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के उत्तमपाल सिंह को 22 हजार से अधिक मतों से पराजित कर कांग्रेस से यह सीट छीन ली। मांधाता उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी पटेल को 80394 और कांग्रेस प्रत्याशी सिंह को 58265 मत मिले। इस तरह पटेल ने कांग्रेस को 22 हजार से अधिक मतों से पराजित कर कांग्रेस से यह सीट छीन ली।

वही इंदौर जिले की सांवेर विधानसभा सीट से आगे चल रहे पूर्व मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी तुलसीराम सिलावट ने अपनी जीत का दावा करते हुए कहा कि सांवेर की जनता ने अपना निर्णय दे दिया है। सिलावट यहां मतगणना जारी रहने के बीच के ग्यारहवें चक्र की गिनती में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के प्रेमचंद गुड्डू से बीस हजार से अधिक मतों से आगे चल रहे है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि ये जीत भाजपा संगठन की है।

इन सीटों पर बीजेपी आगे

सांवेर से भाजपा के तुलसीराम आगे, ग्वालियर से भाजपा के प्रदुम्न आगे, अनूपपुर से भाजपा के बिसाहूलाल से आगे, सुरखी से भाजपा के गोविंद आगे, बमौरी से भाजपा के महेंद्र सिंह आगे, बड़ा मलहरा से भाजपा के प्रदुम्न आगे, ग्वालियर ईस्ट से भाजपा की गोयल आगे, डबरा से भाजपा की इमरती आगे, सांची से भाजपा के प्रभुराम आगे, मुंगावली से भाजपा के बृजेन्द्र आगे, नेपानगर से भाजपा की सुमित्रा आगे, बदनावर से भाजपा के राजवर्धन आगे, अशोकनगर से भाजपा के जजपाल आगे, पोहरी से भाजपा के सुरेश आगे, हाटपिपल्या से भाजपा के मनोज आगे, जौरा से भाजपा के सूबेदार आगे, मेहगांव से भाजपा के ओपीएस आगे, अम्बाह से भाजपा के कमलेश आगे, भांडेर से भाजपा की रक्षा सीताराम सिरोनिया आगे है वही मान्धाता से भाजपा के नारायण पटेल और सुवासरा से भाजपा के हरदीप सिंग डंग जीते।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar