Coronavirus Fake Vaccine: कोरोना वैक्सीन को लेकर ब्रिटेन ने दी चेतावनी, मार्केट में आ सकती है नकली दवा, जानें सच्चाई

 


दुनिया भर में फैली कोरोना महामारी की वैक्सीन अभी बनी भी नहीं है और ऐसे में एक्सपर्ट ने चेतावनी दे दी है कि कोरोना वैक्सीन की घोषणा होते ही बाजार में नकली दवा आ सकती है। ब्रिटेन के नेशनल क्राइम एजेंसी के एक अधिकारी ने चेतावनी दी है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन के नेशनल क्राइम एजेंसी के एक अधिकारी ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि जैसे ही दुनिया में कोरोना वैक्सीन की आधिकारिक घोषणा होगी। तो उसके बाद नकली दवा मार्केट में आ सकती है। अपराधी नकली वैक्सीन बाजारों में उतार सकते हैं।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन में कोरोना की फेक वैक्सीन को रोकने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है। एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना महामारी की शुरुआती दिनों में कुछ लोगों ने नकली पीपीई किट बनाकर बाजार में बेचने की कोशिश की थी। ऐसे में अनुमान है बाजारों में नकली वैक्सीन भी उतारी जाती है।

जानकारी के लिए बात दे कि बीते 24 घंटे के दौरान पूरे देश भर में 48,285 नए मरीज सामने आए हैं, जिसके बाद पूरे देश में कुल मरीजों की संख्या 88,14,902 हो गई है। वहीं दूसरी तरफ देश में 4,79,533 लोग अभी भी सक्रिय बताए जा रहे हैं।

अगर देश में रिकवरी रेट की बात करें, तो उसमें बढ़ोतरी हुई है। नए मरीजों की तुलना में ठीक होने वाले मरीज ज्यादा है। बीते 24 घंटे के दौरान पूरे देश में 42,215 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। जिसके बाद पूरे देश में अब तक 82,03,737 लोग ठीक हो चुके हैं। अगर मौत के आंकड़ों की बात करें तो बीते 24 घंटे में 449 मामले ऐसे हैं, जिसमे लोगों की कोरोना से मौत हो गई है और पूरे देश में अब तक 1,29,674 मौत हो चुकी है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने