'राष्ट्रपति चुनाव हारते ही डोनाल्ड ट्रंप को तलाक दे देंगी मेलानिया', पूर्व सहयोगी ने किया दावा

 


अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) राष्ट्रपति पद का चुनाव हार चुके हैं। हालांकि, ट्रंप ने अभी तक अपनी हार को स्वीकार नहीं किया है। इस बीच डेली मेल ने ट्रंप की पत्नी मेलानिया (Melania Trump) के एक पूर्व सहयोगी के हवाले से दावा किया है वह चुनाव में हार के बाद ट्रंप का साथ छोड़ सकती हैं।

ऐसा दावा वाइट हाउस में पहले काम करनेवाली एक महिला ने किया है। उनके मुताबिक, मेलानिया इस पल का इंतजार कर रही थीं। डेली मेल की खबर के मुताबिक, ट्रंप की पूर्व सहयोगी ने कहा है कि मेलानिया ने यह पहले ही तय कर लिया था कि ट्रंप की बाइडेन के हाथों हार के तुरंत बाद वह उन्हें तलाक दे देंगी। खबर में ऐसा दावा किया गया है कि 'मेलानिया इस पल का इंतजार कर रही थीं।'

डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, मेलानिया ट्रंप की पूर्व सहयोगी स्टेफनी वोल्कॉफ ने दावा किया है कि मेलानिया विवाह के बाद से समझौतों को लेकर ट्रंप से बातचीत कर रही हैं। जिसमें बेटे बैरन के साथ-साथ ट्रंप की संपत्ति में बराबर की हिस्सेदारी की मांग की गई है। वोल्कॉफ ने यह भी आरोप लगाया है कि अमेरिका के राष्ट्रपति निवास व्हाइट हाउस में ट्रंप और मेलानिया के अलग-अलग बेडरूम हैं। उन्होंने ट्रंप और मेलानिया की शादी को ट्रंजेक्शनल करार दिया।

वहीं, डोनाल्ड ट्रंप की पूर्व राजनीतिक सहयोगी ओमारोसा मैनिगॉल्ट न्यूमैन ने दावा किया कि ट्रंप और मेलानिया की 15 साल पुरानी शादी अब खत्म हो गई है। उन्होंने कहा कि मेलानिया हर मिनट की गिनती कर रही हैं। ओमारोसा ने यहां तक दावा किया कि ट्रंप के वाइट हाउस से बाहर आते ही मेलानिया उन्हें तलाक दे देंगी। उन्होंने कहा कि मेलानिया ट्रंप के से बदला लेने के लिए अब कोई रास्ता खोज रही हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar