प्याज का इस्तेमाल रोजाना घरों में किया जाता है. लोग इसे सलाद के तौर पर भी खाते हैं तो कई लोग इसका इस्तेमाल सब्जी के तौर पर करते हैं. ऐसी शायद ही कोई सब्जी होगी जिसमें प्याज का इस्तेमाल नहीं होता होगा. कच्चा प्याज खाने से आप कई रोगों से बच सकते हैं. यदि आप भी प्याज का लाभ उठाना चाहते हैं तो इसे सलाद के तौर पर इस्तेमाल करना ना भूले.
ब्लड प्रेशर की शिकायत के मरीजो को रोजाना दो प्याज खाना चाहिए. इससे उनका ब्लड प्रेशर कम रहता है. यदि आप प्याज का सेवन करते हैं तो आपको ब्लड प्रेशर जैसी बीमारी में राहत मिल सकती है.इसी के साथ रोजाना इसका सेवन करने से शरीर में ऐसे तत्व मिलते हैं, जिससे शरीर में विटामिन सी की मात्रा बढ़ती है. शरीर में विटामिन सी की मात्रा बढ़ाने से काफी फायदा होता है और इंसान का शरीर ज्यादा स्वस्थ रहता है.
प्याज कैंसर जैसी बीमारी से लड़ने में मदद करता है. कच्चा प्याज खाने से इंसान में कैंसर से लड़ने की क्षमता आएगी और हेल्थ में भी काफी सुधार हो सकता है.वहीं बालों का रंग भी इसके सेवन से डार्क होता है. प्याज के सेवन से शरीर में खून तेजी से दौड़ता है. यानि कि यदि आप प्याज का नियमित रूप से सेवन करते हैं तो शरीर में होने वाली प्रक्रिया बहुत तेजी से होगी. इससे हमारे शरीर की हड्डिया भी मजबूत होती है.
वैसे को हड्डियों के लिए डेयरी पदार्थों को ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है लेकिन काफी हद तक प्याज समेत अन्य कई चीजों को खाने से भी हड्डियों को मजबूत करने में मददगार साबित हो सकती है. प्याज खाने वाले लोगों की डड्डियां ज्यादा मजबूत होती हैं उन लोगों के मुकाबले जो प्याज का सेवन नहीं करते हैं.
