Health Care Tips: अगर आप अखबार में रखकर खाना खाते हैं तो तुरंत आपको सावधान होने की जरूरत है. अखबार में रखा खाना खाने से आपको कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी हो सकती है. सफर में अक्सर लोग जाते समय अखबारों में खाना लपेटकर रखते हैं. ताकि वो इसका सेवन बाद में कर सकें, लेकिन उन वो अखबार में खाना रखने से होने वाले नुकसान से पूरी तरह से बेखबर होते हैं. इतना ही नहीं कई दुकानदार खाने पीने की चीजों को अखबार में रखकर देते हैं, तो कुछ लोग छोले भठूरे खाते समय भठूरे का तेल पोछने के लिए अखबार का इस्तेमाल करते हैं.
लेकिन उनको मालूम नहीं है कि ऐसा कर वो खुद के शरीर को कितना नुकसान पहुंचा रहे हैं.
क्या आपने कभी सोचा है कि खाने की चीजों को अखबार में लपेट कर रखना सही है या गलत? वास्तव में अखबार में खाना लपेटकर रखना आपकी सेहत के लिए बहुत ही हानिकारक हो सकता है. आइये हम आपको बताते हैं कि अखबार में रखकर भोजन करना क्यों हानिकारक है.
अखबार में खाना रखकर खाने से होने वाले नुकसान को लेकर कई सोध किए गए हैं. इन सोधों में पाया गया है कि अखबार में खाना रखकर खान से आपको कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी हो सकती है. खाद्य पदार्थों की निगरानी रखने वाली संस्था FSSAI ने अखबार में खाना रखने से होने वाले नुकसान को लेकर दिशा निर्देश जारी किए हैं. लोगों से अखबार में खाना रखकर खाने से मना किया है.
FSSAI ने कहा है कि खाना रखने या पैक करने के लिए अखबार की जगह पर आप एल्युमीनियम फॉयल पेपर का इस्तेमाल कर सकते हैं. इस पेपर को खाना पैक करने के लिए हगी बनाया गया है. FSSAI ने लोगों से अपील करते हुए अन्य लोगों को जागरुक करने की अपील की है.
अखबार की स्याही में ई आइसोब्यूटाइल फटालेट, डाइएन आईसोब्यूटाइलेट जैसे केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है. इतना ही नहीं इसकी स्याही को गहरा करने के लिए रंग में अन्य केमिकलों को मिलाया जाता है. जब आप अखबार पर खाने की चीजों को रखकर खाते हैं तो उसकी स्याही खाने से चिपक जाता है.
खासतौर से गर्म खाना अखबार पर रखने से ज्यादा खतरनाक हो जाता है. खाना गर्म होने की वजह से अखबार में रखे खाने में केमिकल में मौजूद बायोएक्टिव तत्व सक्रिय हो जाते हैं. खाने के साथ वो शरीर में प्रवेश कर जाते हैं. शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं.