रातों-रात अमीर होने के वास्तु उपाय, एक रात में दूर होगी दरिद्रता


आज इस विपरीत परिस्थितियों के दौर में सब के सामने एक ही समस्या है और वो है धन की। कोरोना माहामारी के बाद से कई लोगों का व्यापार बर्बाद हो गया। कई लोगों को नौकरी से हाथ गंवाना पड़ा। सारी मुश्किलों और परिश्रम के बाद हर कोई सुख-सुविधाओं से भरा जीवन व्यतीत करना चाहता है। अपने सपनों को पूरा करने के लिए हम दिन-रात कड़ी मेहनत कर पैसा कमाते हैं। कई बार हमें अपनी मेहनत के अनुरुप फल नहीं मिलता है। इसके अलावा कई बार बेवजह धन भी खर्च हो जाते हैं। ऐसा वास्तु दोष के चलते भी होता है, जिसपर हम ध्यान नहीं देते। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर में वास्तु दोष होने पर तरक्की में बाधाएं आती हैं और धन भी नहीं टिकता है। अगर आप भी जीवन में सौभाग्य और समृद्धि चाहते हैं तो आपको भी वास्तु से जुड़ी इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। यूं तो किसी को किस्मत से ज्यादा नहीं मिलता, लेकिन कई बार अनेक बाधाओं के कारण किस्मत में लिखी धन-समृद्धि भी प्राप्त नहीं होती। वास्तु को मानने वाले अगर इसके मुताबिक काम करें तो उन्हें वो मिल सकता है जो अब तक नहीं मिला है।

1. वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की पूर्व या उत्तर दिशा में तुलसी का पौधा अवश्य लगाना चाहिए। ऐसा करने से मानसिक, शारीरिक और आर्थिक लाभ होता है।

2. गहनों को चलते हुए कभी नहीं पहनना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से तरक्की में बाधाएं आती हैं।

3. पूर्व या उत्तर दिशा में गहने पहनना शुभ माना जाता है। कहते हैं कि इससे मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है।

4. घर में भूलकर भी शीशा पश्चिम या दक्षिण दिशा में न लगाएं। माना जाता है कि ऐसा करने से प्रगति में बाधा आती है।

5. वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के चारों ओर खुला स्थान होना चाहिए। इससे धन-वैभव में बरकत होती है।

6. वास्तु शास्त्र के अनुसार, खराब दवाओं को रात के समय ही फेंकना चाहिए। जिससे शारीरिक कष्टों से मुक्ति मिलती है।

7. वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर की ऊंचाई दक्षिण और पश्चिम भाग में ज्यादा और उत्तर और पूर्व भाग में कम होनी चाहिए। इससे कार्यों में जल्दी सफलता हासिल होती है।

8. पूर्व दिशा में घर की संपत्ति और तिजोरी रखना बहुत शुभ होता है और उसमें बढ़ोतरी होती रहती है।

9. उत्तर दिशा की ओर खुलने वाली अलमारी में रखे गए पैसे और आभूषण में हमेशा वृद्धि होती रहेगी।

10. दक्षिण दिशा में धन, सोना, चाँदी और आभूषण रखने से नुकसान तो नहीं होता परंतु बढ़ोत्तरी भी विशेष नहीं होती है।

11. सीढ़ियों के नीचे तिजोरी रखना शुभ नहीं होता है। सीढ़ियों या टायलेट के सामने भी तिजोरी नहीं रखना चाहिए। तिजोरी वाले कमरे में कबाड़ या मकड़ी के जाले होने से नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है।

12. घर की तिजोरी के पल्ले पर बैठी हुई लक्ष्मीजी की तस्वीर जिसमें दो हाथी सूंड उठाए नजर आते हैं, लगाना बड़ा शुभ होता है। तिजोरी वाले कमरे का रंग क्रीम या ऑफ व्हाइट रखना चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar