अहमदाबाद में कपड़े के गोदाम में लगी भीषण आग, 9 की मौत, आठ घायल


 

अहमदाबाद, 04 नवंबर - गुजरात में अहमदाबाद शहर के नारोल क्षेत्र में बुधवार को एक कपड़े के गोदाम में भीषण आग लग गयी जिसमें 9 लोगों की मौत हो गयी और चार अन्य झुलस गए और चार घायल हो गए।

अग्निशमन अधिकारी मिथुन मिस्त्री ने बताया कि पिराणा रोड़ पर नानु काका के कपड़े के गोदाम में आज सुबह अचानक भीषण आग लग गयी। पौने बारह बजे सूचना मिलते ही 25 दमकलों के साथ दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए। करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। लेकिन इस दौरान वहां केमिकल के ड्रम में हुए विस्फोट से आसपास की तीन से चार फैक्ट्रियों की छत गिर गयी जिससे गंभीर रूप से झुलसे और अन्य लोग मलबे में दब गये। इस हादसे में कुल 14 लोग घायल हो गए। सभी को एल जी अस्पताल भेजा गया। छत का मलबा हटाया जा रहा है। मलबा हटाने के बाद ही पता चल पाएगा कि अंदर और कितने लोग दबे हुए हैं।

पुलिस ने बताया कि घटना में झुलसे 9 लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। जबकि अस्पताल में भर्ती नौ लोगों का उपचार किया जा रहा है। मृतकों की पहचान फिलहाल नहीं हो पायी है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar